Rajasthan VDO Merit List PDF
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से ग्राम विकास अधिकारी भर्ती रिजल्ट (RSSB VDO Result 2025) घोषित कर दिया गया है। सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सफल अभ्यर्थियों को भरना होगा स्क्रूटिनी फॉर्म
आपको बता दें कि इस भर्ती के जरिये कुल 850 पदों पर नियुक्तियां की जानी है जिसके लिए 2 गुणा अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। शॉर्टलिस्ट हुए सभी अभ्यर्थियों को स्क्रूटिनी फॉर्म भरना अनिवार्य है। RSSB VDO Scrutiny Form कल यानी 22 दिसंबर से SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हो जायेगा। सभी सफल अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से लॉग इन डिटेल दर्ज करके मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करके स्क्रूटिनी फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 28 दिसंबर 2025 निर्धारित है।
मेरिट लिस्ट यहां से करें डाउनलोड
- राजस्थान वीडीओ रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको पटवारी भर्ती रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर PDF ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें और इसमें अपनी डिटेल चेक करके परिणाम की जांच कर लें।
- मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, मार्क्स, माता का नाम, पिता का नाम, जेंडर एवं कैटेगरी आदि दर्ज है।
Rajasthan VDO Merit List 2025 PDF
- Meritwise Candidate List 1
- Meritwise Candidate List 2
- Meritwise Candidate List 3
- Meritwise Candidate List 4
- Meritwise Candidate List 5
- Meritwise Candidate List 6
रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी
नतीजे जारी होने के साथ ही आरएसएसबी की ओर से कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। आप नीचे इमेज से वर्ग के अनुसार कटऑफ चेक कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को बता दें कि DV के लिए डेट्स की घोषणा जल्द ही की जाएगी। जो उम्मीदवार इसमें सफलता प्राप्त करेंगे उन्हें ही अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें- RSSB VDO Result 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड |