search

नूंह में अवैध पटाखों की दुकान पर पुलिस की छापेमारी, कई घंटों तक चली जांच

deltin33 2025-12-21 10:07:56 views 819
  

नूंह में पटाखों की दुकान पर छापेमारी करती हुई टीम। जागरण



जागरण संवाददाता, नूंह। जिले में अवैध और प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। एसडीएम अंकिता पुवार की अगुवाई में पुराने नल्हड़ रोड़ पर स्थित एक किराये की दुकान पर औचक निरीक्षण किया गया।

यह दुकान पवन नाम के व्यक्ति द्वारा पीतम से 4000 रुपये मासिक किराये पर ली गई थी। निरीक्षण के दौरान दुकान में शादी-विवाह और दीपावली जैसे अवसरों पर इस्तेमाल होने वाले पटाखे भारी मात्रा में मिले। यह कार्रवाई कई घंटे तक चली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

जिला प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी मनीष यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। मौके पर एसडीएम अंकिता पुवार के अलावा नगरपालिका के मुकेश सेक्टरी, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।

दुकान से 50 से अधिक कार्टूनों में विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित पटाखे बरामद हुए हैं। जो स्पष्ट रूप से विस्फोटक अधिनियम का उल्लंघन है। वर्तमान में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू होने के कारण पटाखों का भंडारण और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंधित है, जिससे प्रदूषण बढ़ने का खतरा था।

कुछ दिन पहले डीसी द्वारा आयोजित विशेष बैठक में अवैध पटाखों के गोदामों और भंडारण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में यह छापेमारी की गई। देर शाम तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
-
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131