search

Haridwar: झुंड से बिछुड़ा हाथी, गली-गली रहा दौड़ता; बमुश्किल वन कर्मियों ने जंगल की ओर खदेड़ा

LHC0088 2025-12-21 01:07:36 views 527
  

कटेबड की सड़क पर झुंड से बिछुड़ा हाथी। जागरण



संवाद सूत्र जागरण लालढांग (हरिद्वार) : झुंड से बिछुड़े हाथी ने सड़क से लेकर गांव की गलियों तक जमकर आतंक मचाया। लालढांग के कटेबड गांव में सुबह हाथी गली-गली दौड़ता रहा। बमुश्किल वन कर्मियों के पहुंचने और कई राउंड फायरिंग के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लालढांग क्षेत्र का कटेबड गांव एक ओर राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन रेंज ओर दूसरी ओर लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज से सटा हुआ है। यही कारण है कि यहां हाथी सहित अन्य जंगली जानवरों की चहलकदमी बनी रहती है। शनिवार सुबह एक हाथी अपने झुंड से बिछुड़ गया। जिसके बाद वह कटेबड गांव की मुख्य सड़क पर आ धमका।

हाथी के सड़क पर आते ही वहां देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उसी समय स्कूल के बच्चों का भी आवागमन बना रहता है, गनीमत रही कि इस दौरान हाथी ने किसी पर हमला नहीं किया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा होने लगी।

सूचना मिलती ही वन कर्मी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई राउंड फायरिंग कर हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी गांव की गलियों की ओर भाग गया। जिसके बाद हाथी एक बार फिर कटेबड पेट्रोल पंप के समीप आ धमका।

जहां स्थानीय ग्रामीणों ने पटाखों से उसे भागने का प्रयास किया, बमुश्किल हाथी को नदी की ओर खदेड़ा। डिप्टी रेंजर हनुमंत द्विवेदी ने कहा कि रात को हाथी अपने झुंड के साथ था। परंतु झुंड से बिछुड़ा एक हाथी सुबह होते ही सड़क पर आ धमका। बमुश्किल हाथी को आबादी क्षेत्र से जंगल की ओर खदेड़ा।

यह भी पढ़ें- Kotdwar में हाथी का आतंक, फसल बर्बाद करने के साथ घरों के बाहर रखी पानी की टंकी तोड़ी

यह भी पढ़ें- VIDEO: हाथी को आया गुस्सा, दौड़ाने लगा मार्निंग वाक पर निकले लोगों को; वीडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़ें- सावधान! देहरादून के रायवाला में सड़कों पर घूम रहे हाथी और गुलदार, जान-माल के लिए खतरा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138