search

पाकिस्तान: जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाकर विस्फोट, बलूचिस्तान में रेल यातायात प्रभावित

LHC0088 2025-12-21 00:38:10 views 1219
  

जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाकर विस्फोट। (सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों को निशाना बनाकर बम विस्फोट किए गए। इसके कारण बलूचिस्तान में रेल सेवाएं बाधित हो गईं।

क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शाहिद नवाज ने कहा कि शुक्रवार को मुश्काफ और दश्त क्षेत्र में विस्फोट हुए। हमलों में जाफर एक्सप्रेस और बोलन मेल निशाने पर थीं। विस्फोटों के कारण मुख्य लाइन पर ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से सेवाएं बाधित हुईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा, “यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और क्वेटा से बाहर जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों के लिए विशेष सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।\“\“ सुरक्षा चिंताओं के बीच, शनिवार को जाफर एक्सप्रेस की एक विशेष सेवा को पेशावर के लिए रवाना होने की अनुमति दी गई।

एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए जाफर एक्सप्रेस की विशेष सेवा चलाई गई, जबकि सामान्य सेवाएं सुरक्षा मंजूरी का इंतजार कर रही हैं।

यह पहली बार नहीं है जब आतंकवादियों ने जाफर एक्सप्रेस पर हमला किया है। इस साल इसकी सेवा कई बार प्रभावित हो चुकी है। पिछले दो महीनों में जाफर एक्सप्रेस और बोलन मेल पर कम से कम तीन बार हमला किया गया है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138