search

वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अन्‍नपूर्णा मंद‍िर के आयोजन में हुए शाम‍िल

cy520520 2025-10-6 19:13:32 views 1120
  मुख्यमंत्री सफाई कर्मियों के सम्मान और अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।





जागरण संवाददाता, वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से सुबह 11 बजे के बाद लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचे तो प्रशासन‍िक अध‍िकार‍ियों और पार्टी के पदाध‍िकार‍ियों ने उनका स्‍वागत क‍िया। मुख्यमंत्री काशी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ बाबतपुर एयीपोर्ट से श‍िवपुर के अन्नपूर्णा ऋषि कुल ब्रह्मचर्य आश्रम में पहुंचे। यहां उन्‍होंने लाभार्थ‍ियों को योजनाओं का लाभ द‍िया और उनसे वार्ता भी की।



मुख्यमंत्री योगी श्रीअन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय पहुंचे। यहां संचालक संस्था अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त 250 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित क‍िया। ट्रस्ट के कम्प्यूटर सेंटर में प्रशिक्षित तीन बैच के 15 मेधावियों में संस्था की ओर से लैपटाप बांटा। विद्यालय/महाविद्यालय के टापर भी पहली बार लैपटाप पाकर खुश नजर आए। वहीं कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षणार्थी भी इस दौरान सम्मानित क‍िए गए।



  

चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (इरी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आईसार्क) में “डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) कॉन्क्लेव-2025“ विषय पर तीन दिवसीय सम्मेलन के आयोजन में सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ भाग लेंगे।

यूपी कृषि विभाग की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर इसके दूसरे दिन विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष सत्र का उद्घाटन लगभग 4 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस सत्र में राज्य के कृषि नेतृत्व की ऐतिहासिक भूमिका एवं वर्ष 2030 तक उत्तर प्रदेश को “वैश्विक खाद्य भंडार” आपूर्तिकर्ता की दृष्टि पर चर्चा होगी।



तीन दिवसीय सम्मेलन में “खाद्य, जलवायु और पर्यावरणीय सुरक्षा के लिए डीएसआर-आधारित प्रणालियां, विज्ञान, नीतियों और साझेदारियों के माध्यम से परिवर्तन की दिशा” पर चर्चा होनी है।

मुख्यमंत्री इसके अलावा सफाई कर्मियों के सम्मान और शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे तो प्रशासन‍िक तैयार‍ियां भी उनके आगमन के ल‍िहाज से एक द‍िन पूर्व ही तैयार कर ली गई थीं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737