search

Weekly Numerology Horoscope: लाइफ होगी बेहद खास, बात कहने का मिलेगा मौका, पढ़ें मूलांक 1 से 3 का पूरे हफ्ते का हाल

LHC0088 2025-12-20 21:38:24 views 1242
  

Weekly Numerology Horoscope: मूलांक 1 से 3 का साप्ताहिक अंक राशिफल  



भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। इस सप्ताह अंक ज्योतिष के अनुसार, (Weekly Numerology Horoscope) जैसे-जैसे साल खत्म होने को आता है, वीक 52 आपसे रुककर सोचने और समझने को कहता है। 7 की रिफ्लेक्टिव एनर्जी आपको गहरी सोच, सेल्फ-एनालिसिस और अंदर की सच्चाई तक ले जाती है। दिसंबर का नंबर 2 भावनाओं को कोमल करता है और रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव लाता है। ऐसे में आइए मूलांक 1 से लेकर 3 वालों का अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल पढ़ते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जन्म संख्या 1 (1, 10, 19, 28)

  


करियर: इस हफ्ते आपको आगे जल्दी बढ़ने की बजाय धीमा होकर रिव्यू करने की जरूरत है। पिछले साल की उपलब्धियों और गलतियों पर सोचें। झगड़े या ईगो वाले फैसले टालें। शांत तरीके से प्लानिंग करना ज्यादा फायदेमंद होगा। किसी मेंटर या सीनियर से नसीहत मिल सकती है, लेकिन यह हल्के तरीके से आएगी।
हेल्थ: अगर ज्यादा सोचेंगे तो मानसिक थकान हो सकती है। अच्छी नींद लें और स्क्रीन टाइम कम करें। मेडिटेशन या साइलेंट वॉक दिमाग को शांत रखेंगे।
रिलेशनशिप: भावनात्मक रूप से आप थोड़े भीतर की ओर सिमटे हुए महसूस कर सकते हैं। लीड करने के बजाय सुनने की कोशिश करें। शांत और ईमानदार बातचीत गलतफहमियों को दूर करेगी। सिंगल्स इस हफ्ते ये सोच सकते हैं कि उन्हें पार्टनर में सच में क्या चाहिए।
जन्म संख्या 2 (2, 11, 20, 29)

  


करियर: ये हफ्ता प्रोफेशनली धीरे-धीरे सपोर्टिव रहेगा। टीम वर्क की बजाय शांत तरीके से काम करना पसंद कर सकते हैं। अपनी इंट्यूशन पर भरोसा रखें। ये अब बहुत स्ट्रॉन्ग है। पैसों या करियर चेंज से जुड़े इमोशनल फैसले टालें।
हेल्थ: इमोशनल सेंसिटिविटी ज्यादा रहेगी। मूड स्विंग्स संभव हैं। ऐसे लोगों के साथ समय बिताएं जो आपको समझते हों और भावनात्मक थकान से खुद को बचाएं। सुकून देने वाला संगीत सुनना या हल्का ध्यान करना आपके लिए मददगार रहेगा।
रिलेशनशिप: रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह हीलिंग लेकर आ रहा है। भावनात्मक समझ बढ़ेगी और दिल से की गई बातचीत साफ तस्वीर सामने ला सकती है या किसी बात को पूरा करने का मौका दे सकती है। पुराने भावनात्मक जख्म अब धीरे-धीरे नरम पड़ सकते हैं।
जन्म संख्या 3 (3, 12, 21, 30)

  


करियर: इस हफ्ते आप खुद को बहुत ज्यादा व्यक्त करने के मूड में नहीं रह सकते हैं और यह बिल्कुल ठीक है। इस समय का इस्तेमाल अपने प्लान्स को दोबारा देखने, काम को सुधारने या क्रिएटिव लक्ष्यों पर शांत मन से सोचने के लिए करें। जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से बचें।

हेल्थ: ऊर्जा में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। अपनी दिनचर्या संतुलित रखें और देर रात तक जागने से बचें। हल्की-फुल्की कसरत शरीर को सक्रिय रखने में मदद करेगी। पानी भरपूर पिएं और ध्यान देकर सांस लें, ताकि शरीर और मन दोनों स्थिर रह सकें।

रिलेशनशिप: इस हफ्ते बड़ी सोशल महफिलों की जगह, आप गहरी और मायने रखने वाली आमने-सामने की बातचीत को तरजीह देंगे। भावनात्मक ईमानदारी से रिश्तों में मजबूती आएगी। जो सिंगल हैं, वे पुराने रिश्तों और उनसे मिली सीख पर विचार कर सकते हैं।
पढ़ें साल 2026 का अंक राशिफल
मूलांक 1 वार्षिक राशिफलमूलांक 4 वार्षिक राशिफलमूलांक 7 वार्षिक राशिफल
मूलांक 2 वार्षिक राशिफलमूलांक 5 वार्षिक राशिफलमूलांक 8 वार्षिक राशिफल
मूलांक 3 वार्षिक राशिफलमूलांक 6 वार्षिक राशिफलमूलांक 9 वार्षिक राशिफल



Note - यह साप्ताहिक अंक-ज्योतिष भविष्यफल Astropatri.com की अनुभवी अंक-ज्योतिष विशेषज्ञ भानुप्रिया मिश्रा द्वारा तैयार किया गया है। फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138