search

फतेहपुर में बड़ा हादसा! हाईवोल्टेज लाइन का तार टूटा, तालाब में मछली पकड़ रहे दो किसानों जिंदा जले

cy520520 2025-12-20 20:07:23 views 981
  



जागरण संवाददाता, फतेहपुर। खागा क्षेत्र के मझटेनी गांव में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। थरियांव फीडर की हाईवोल्टेज लाइन का तार नीचे बैठे 40 वर्षीय राजू पुत्र इंद्रपाल रैदास तथा 55 वर्षीय ब्रजलाल पुत्र महावीर पासवान के ऊपर गिर गया। करंट चालू होने से दोनों किसान हाईवोल्टेज करंट से जिंदा जल गए। जिनकी मौके पर ही कुछ देर बाद मृत्यु हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ग्रामीणों ने बताया कि नजदीक ही एक तालाब है। जिसमें राजू व ब्रजलाल मछली पकड़ रहे थे। बिजली विभाग की लापरवाही से हुई घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। सीओ दुर्गेश दीप, कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल, महिचा चौकी इंचार्ज राहुल पांडेय, नायब तहसीलदार विजयीपुर पहुंच गए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े स्वजन ने शव नहीं उठाने दिया है। अधिकारी, स्वजन को समझा रहे हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737