search

अंबेडकरनगर में शहर के बाहर लगेगी मांस-मछली की मंडी, राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिह्नित हुई भूमि

LHC0088 2025-12-20 20:07:22 views 756
  

शहर के बाहर लगेगी मांस और मछली की मंडी।



संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। शहर के भीतर घनी बस्ती में खुले में बिक रहे मांस एवं मछली की दुकानें अब शहर से बाहर लगाई जाएंगी। अकबरपुर नगर पालिका के संघतिया वार्ड राष्ट्रीय राजमार्ग टांडा-बांदा के किनारे भूमि को चिह्नित किया। शहर के हृदय स्थल शहजादपुर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त एवं अंदर लग रहे जाम से निजात दिलाने और मछली मंडी एवं सब्जी मंडी शहर से बाहर करने के लिए नगर प्रशासन ने रणनीति बनाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार को सब्जी मंडी स्थल पर जेसीबी से तथा सफाई नायक द्वारा दिन भर सफाई अभियान चलाया। व्यापारियों की बैठने के लिए व्यवस्था किया गया। प्रभारी ईओ विशाल सारस्वत ने मछली मंडी का निरीक्षण किया। मंडी के दुकानदारों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

कहाकि सभी दुकानदारों को शहर से बाहर नगरपालिका भूमि उपलब्ध कराएगी। प्रयास किया जाएगा कि थोक बिक्री के लिए मंडी और फुटकर मीट मछली मंडी अगल-अलग लगाई जाए।

उन्होंने कहा कि जनहित में मछली मंडी और मांस की दुकान को शहर से बाहर होना चाहिए, जल्द ही व्यवस्थित करा दिया जाएगा। जिस शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित जाम की समस्या से भी छुटकारा मिले। सब्जी मंडी में अतिक्रमण के चलते हैं, गंदगी से लोग परेशान थे। अब समस्या से छुटकारा मिलेगा।

सब्जी मंडी में महिला पिंक शौचालय भी बनाया गया था। यहां अधिक भीड़ व दुर्गंध की वजह से महिलाएं जाने से परहेज करती थीं। अब समस्या खत्म हो जाएगी।

मंगलवार तथा बुधवार से मछली मंडी शिफ्ट हो जाएगी। सब्जी मंडी छावनिया तालाब के पास सब्जी मंडी लगाई जाएगी। सब्जी मंडी में शेड व्यापारियों के बैठने के लिए चबूतरा बनेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138