search

Mahindra XUV700 से कितनी अलग होगी नई XUV 7XO? मिलेंगे ये 10 खास फीचर्स

LHC0088 2025-12-20 17:20:14 views 1240
  

Mahindra XUV 7XO ये 10 नए और खास फीचर्स होंगे।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Mahindra एक बार फिर अपनी पॉपुलर SUV को नए अवतार में पेश करने की तैयारी में है। आने वाला XUV 7XO, मौजूदा XUV700 का सिर्फ फेसलिफ्ट नहीं होगा, बल्कि इसमें डिजाइन के साथ-साथ फीचर्स के मामले में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। हम यहां पर आपको विस्तार में बता रहे हैं कि XUV 7XO में ऐसे कौन-से 10 नए फीचर्स हो सकते हैं, जो XUV700 में नहीं मिलते। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Mahindra XUV 7XO में मिलेंगे ये 10 खास फीचर्स

  


Hello XUV 7XO: The new trendsetter is ready to build on the XUV700 legacy. World Premiere on 5th January, 2026.

Watch this space for more updates. pic.twitter.com/7QLtiR2B2F — Mahindra XUV 7XO (@Mahindra_XUV7XO) December 8, 2025


  • ट्रिपल-स्क्रीन डिस्प्ले: XUV 7XO के केबिन की सबसे बड़ी खासियत इसका नया ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप होगा। इसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और 12.3-इंच पैसेंजर एंटरटेनमेंट स्क्रीन शामिल है। मौजूदा XUV700 में सिर्फ ड्यूल 10.25-इंच स्क्रीन मिलती हैं, ऐसे में यह अपग्रेड केबिन को कहीं ज्यादा फ्यूचरिस्टिक बनाएगा।
  • पावर्ड को-ड्राइवर सीट और बॉस मोड: नई SUV में पावर्ड फ्रंट पैसेंजर सीट के साथ इलेक्ट्रिक Boss Mode भी मिल सकता है। इससे पीछे बैठने वाले पैसेंजर, खासकर chauffeur-driven यूज़र्स, ज्यादा लेगरूम आसानी से हासिल कर पाएंगे।
  • 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम: रोड ट्रिप्स को और मजेदार बनाने के लिए XUV 7XO में 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम मिल सकता है। यह XUV700 के 12-स्पीकर Sony सिस्टम से बड़ा अपग्रेड माना जाएगा।
  • BYOD टैबलेट डॉक: सेकंड रो पैसेंजर्स के लिए BYOD (Bring Your Own Device) टैबलेट डॉक्स दिए जा सकते हैं। इनके साथ Type-C चार्जिंग पोर्ट भी होंगे, जिससे बच्चों और फैमिली ट्रैवल के दौरान एंटरटेनमेंट आसान हो जाएगा।
  • पावर्ड टेलगेट: XUV 7XO में पावर्ड टेलगेट मिलने की उम्मीद है। यह फीचर न सिर्फ प्रीमियम फील देता है, बल्कि जब हाथों में सामान हो तब काफी काम आता है।
  • मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग: केबिन को ज्यादा लग्ज़री टच देने के लिए मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी जा सकती है, जो रात के समय ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगी।
  • स्लाइडिंग सेकंड रो सीट्स: XUV700 में जिन फीचर्स की सबसे ज्यादा कमी महसूस की जाती है, उनमें से एक है स्लाइडिंग सेकंड रो। XUV 7XO में यह फीचर आने से केबिन फ्लेक्सिबिलिटी और फैमिली-फ्रेंडली अपील बढ़ेगी।
  • वेंटिलेटेड रियर सीट्स: भारतीय मौसम को ध्यान में रखते हुए, XUV 7XO में वेंटिलेटेड रियर सीट्स मिल सकती हैं। यह फीचर सेकंड रो कम्फर्ट को नई ऊंचाई देगा और इस सेगमेंट में बड़ी ताकत बनेगा।
  • AR-बेस्ड हेड-अप डिस्प्ले: XUV 7XO में Augmented Reality आधारित HUD दिए जाने की संभावना है। यह सिस्टम नेविगेशन के दौरान 3D प्रोजेक्शन के जरिए आगे आने वाले टर्न और दिशा को साफ-साफ दिखा सकता है, जो ड्राइविंग को ज्यादा सेफ और आसान बनाता है।
  • रियर वायरलेस चार्जर: Mahindra पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए भी वायरलेस चार्जर दे सकती है, जिससे केबल मैनेजमेंट की टेंशन खत्म हो जाएगी।


Goosebumps. Hello, again. Pre-bookings open now.

Creative visualisation. For representation purposes only. pic.twitter.com/y51a4GoTOb — Mahindra XUV 7XO (@Mahindra_XUV7XO) December 15, 2025

हमारी राय

अगर आप XUV700 से अपग्रेड करने का सोच रहे हैं, तो आने वाली XUV 7XO आपके लिए वाकई एक बड़ा और समझदारी भरा कदम साबित हो सकती है। ज्यादा स्क्रीन, बेहतर साउंड, रियर सीट कम्फर्ट और फ्यूचरिस्टिक फीचर्स इसे ज्यादा प्रीमियम और यूज़र-फ्रेंडली बनाते हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138