सोने में तूफानी तेजी, कीमत ऑल टाइम हाई पर!  
 
  
 
  
 
नई दिल्ली। कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने में तूफानी तेजी (Gold Price Hike) देखने को मिली है। आज 6 अक्टूबर को सोने की कीमत ऑल टाइम हाई (Gold All Time High) पर पहुंच गई है। सुबह 9.34 बजे सोने के दाम (Gold Price Today) में 1339 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी (Silver Price Today) की भी रफ्तार आज सोने से ज्यादा तेज हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
1 किलो चांदी में सुबह 9.35 बजे 1814 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई है।  
 
  
Gold Price Today: कितना हुआ दाम?  
 
सुबह 9.40 बजे एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 119,556 रुपये चल रही है। इसमें 1443 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई है। सोने ने अब तक 118,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 119,556 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।  
Silver Price Today: कितना है दाम?  
 
एमसीएक्स में 1 किलो चांदी की कीमत 147,565 रुपये प्रति 1 किलो चल रहा है। इसमें 1821 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 146,627 रुपये प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 147,700 रुपये प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।  
 
  
 
आपके शहर में कीमत  
 
   
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |  | पटना | ₹119,300 | ₹147,280 |  | जयपुर | ₹119,340 | ₹147,340 |  | कानपुर | ₹119,390 | ₹147,400 |  | लखनऊ | ₹119,390 | ₹147,400 |  | भोपाल | ₹119,490 | ₹147,510 |  | इंदौर | ₹119,490 | ₹147,510 |  | चंडीगढ़ | ₹119,360 | ₹147,330 |  | रायपुर | ₹119,310 | ₹147,280 |  
  |