search

Bihar Weather Update: जम्मू से अधिक ठंडा बिहार, तीन दिनों तक रहेगा घना कोहरा; स्कूल और यातायात प्रभावित

deltin33 2025-12-20 12:37:23 views 729
  

ठंड भरी सुबह घने कोहरे के बीच छात्राएं गर्म कपड़ों से खुद को ढके हुए हैं। फोटो एएनआई



जागरण सवाददाता, पटना। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में आए बदलाव के कारण पूरा उत्तर भारत घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार को पंजाब से बिहार तक कोहरे की मोटी परत के कारण कई जगह दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। इससे रेल, सड़क और वायु यातायात प्रभावित हुआ है। कई जगह स्कूल-कॉलेजों का समय बदलना पड़ा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पटना सहित राज्य के सभी जिले कोहरे की चादर में पूरे दिन लिपटे रहे। दोपहर तक कहीं भी धूप नहीं निकली। पटना सहित गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, छपरा और पूर्णिया तक सभी जगहों पर कोहरा छाया रहा। शहरों से लेकर गांवों तक कनकनी का प्रभाव बना रहा।

राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र 1.7 डिग्री सेल्सियस अंतर रह गया। अत्यधिक ठंड के लिए ख्यात जम्मू से बिहार के अधिकांश हिस्से ठंडे रहे।

पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर व गया का तापमान जम्मू के अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस से तीन से पांच डिग्री कम रहा, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही।

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस गया शहर में दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना सहित 22 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 25.1 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
Weather Update Today

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकतर भाग घने से अत्यंत घने कोहरे की चादर में लिपटा रहेगा। हवा में 94 प्रतिशत नमी और पछुआ के प्रभाव धुंध का प्रभाव बना रहेगा। इस दौरान धूप नहीं निकलने से पूरे दिन कनकनी लोगों को परेशान करेगी।

राज्य के गया जिले में सबसे कम दृश्यता सौ मीटर दर्ज की गई। राज्य के पटना सहित गया, भागलपुर, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर और सुपौल में घना कोहरा छाया रहा।
कोहरे के कारण यातायात प्रभावित

कोहरे के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त होने के साथ हवाई मार्ग, रेल व सड़क यातायात प्रभावित रहा। कोहरे के प्रभाव से 32 विमान प्रभावित रहे। एयर इंडिया की दिल्ली से पटना और पटना से दिल्ली की फ्लाइट रद रही।

फ्लाइट 40 मिनट से लेकर 3.30 घंटे तक विलंबित रहा। पटना एयरपोर्ट पर सुबह के समय दृश्यता तीन सौ मीटर एवं शाम 5.30 बजे 1600 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली से गया व गया से कोलकाता की इंडिगो की एक जोड़ी फ्लाइट रद रही।

दरभंगा और पूर्णिया में भी विमान परिचालन प्रभावित रहा। डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक घंटे से लेकर 27 घंटे तक विलंबित रहीं।

कोहरे के कारण सुबह और रात में दृश्यता कम रहेगी। इस दौरान हवा की गति 30 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। छपरा में शीतलहर के कारण 10वीं तक के स्कूलों को 21 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है।

भोजपुर में दस से 3:30 बजे तक स्कूल खुलेंगे। नालंदा और गया में सुबह नौ बजे से शाम 4.30 तक शैक्षणिक कार्य होंगे। जहानाबाद में सुबह 10 बजे से तीन बजे तक स्कूल खुलेंगे। इसमें सभी सरकारी व निजी तथा प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521