search

बिहार में संचालित चीनी मिलों ने 225 क्रय केंद्र खोला, अब तक 104.71 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा

Chikheang 2025-12-20 11:06:30 views 730
  

सांकेतिक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, पटना। सरकार के आदेश पर गन्ना उद्योग विभाग ने पेराई सत्र के लिए गन्ना की खरीद शुरू कर दी है। इसके लिए राज्य में 225 गन्ना क्रय केंद्र संचालित हैं, जिसके माध्यम से अब तक 104 क्वींटल गन्ना की खरीद की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विदित हो कि गन्ना की पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही गन्ना उद्योग विभाग ने राज्य के किसानों से गन्ना की खरीद करने का आदेश सभी चीनी मिल संचालकों को दिया था। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर गन्ना क्रय केंद्र खोले गए हैं, ताकि किसानों को गन्ना पहुंचाने में कोई परेशानी नहीं हो।

पेराई सत्र शुरू होते ही चीनी मिल संचालकों ने राज्य के किसानों से 37745.88 लाख रुपये की लागत से अब तक 104.71 लाख क्वींटल गन्ने की खरीद की है। अबतक किसानों से लगभग 57.81 प्रतिशत गन्ने की खरीद कर ली गई है, जिसमें गन्ना मूल्य का करीब 21821.14 लाख रुपये किसानों को भुगतान कर दिया गया है। जबकि शेष बकाया राशि का भुगतान करने की कार्रवाई की जा रही है।
चीनी मिलों में अबतक हुई गन्ना की खरीद

    चीनी मिल गन्ना क्रय (लाख क्विंटल में) क्रय केंद्रों की संख्या
   
   
   हरिनगर
   25.24
   22
   
   
   नरकटियागंज
   21.25
   20
   
   
   बगहा
   16.23
   38
   
   
   मझौलिया
   11.28
   36
   
   
   लौरिया
   07.12
   12
   
   
   सुगौली
   06.94
   18
   
   
   हसनपुर
   06.17
   24
   
   
   सिधवलिया
   05.42
   30
   
   
   गोपालगंज
   04.86
   20
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953