search

भागलपुर में ठंड का कहर: तापमान 7 डिग्री गिरा, 25 दिसंबर तक स्कूलों का समय बदला

cy520520 2025-12-20 08:05:42 views 1246
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर का अधिकतम तापमान एक दिन में सात डिग्री सेल्सियस गिर जाने ठंड के साथ कनकनी भी बढ़ गई है। घना कोहरा भी परेशानी का सबब बन गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी ने 25 दिसंबर तक सभी सरकारी व निजी स्कूलों की कक्षाएं सुबह नौ से शाम चार बजे चलाने का आदेश दिया है। यह आदेश प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगा। प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं के लिए आयोजित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं पूर्ववत होंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से घटकर 17.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से यह इस माह का अब तक का सबसे ठंडा दिन रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवा 6.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। इसकी वजह से दिन और रात के तापमान में महज चार डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। भागलपुर में ठंड और बढ़ेगी। अन्य जिलों की तुलना में कोहरे का असर कम रहेगा।
सुबह देर तक रहा कोहरा, जनजीवन प्रभावित

शुक्रवार को सुबह देर तक कोहरा छाये रहने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली, पर शाम ढलते ही ठंड ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल भागलपुर में ठंड के तेवर और तीखे होंगे, हालांकि तापमान में बहुत अधिक गिरावट के आसार नहीं हैं।

सबौर मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता काफी कम हो जाएगी। दिन चढ़ने पर हल्की धूप निकल सकती है। हवा की गति कम रहने के कारण फिलहाल शीतलहर की स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन ठंड का एहसास लगातार बना रहेगा। रात के समय सर्दी का असर ज्यादा रहेगा।

20 से 22 तक देश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के विज्ञानियों के अनुसार, अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम करवट ले सकता है। 20 से 22 दिसंबर के बीच इन क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

21 दिसंबर को कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी, पाला पड़ने की भी आशंका बनी रहेगी। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। भागलपुर सहित बिहार के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

कहता है मौसमी संचरण

पश्चिमी विक्षोभ जो जम्मू कश्मीर और उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। उत्तरी भारत के ऊपर समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर सब ट्रापिकल पछुआ जेट स्ट्रीम बनी हुई है। इसके प्रभाव से जिले में ठंड का असर पड़ रहा है। आसमान में बादल एवं घना कुहासा छाया हुआ है। यह वातावरणीय परिस्थितियां अगले तीन से चार दिनों तक रहने की उम्मीद है।  
दिसंबर माह का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    तिथि अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
   
   
   01 दिसंबर
   25.8
   12.8
   
   
   02 दिसंबर
   25.7
   10.8
   
   
   03 दिसंबर
   25.2
   8.6
   
   
   04 दिसंबर
   25.4
   9.9
   
   
   05 दिसंबर
   25.0
   8.0
   
   
   06 दिसंबर
   24.7
   8.3
   
   
   07 दिसंबर
   24.6
   8.9
   
   
   08 दिसंबर
   25.0
   7.6
   
   
   09 दिसंबर
   24.3
   8.4
   
   
   10 दिसंबर
   24.5
   9.2
   
   
   11 दिसंबर
   24.4
   9.4
   
   
   12 दिसंबर
   24.1
   9.0
   
   
   13 दिसंबर
   25.6
   9.0
   
   
   14 दिसंबर
   25.2
   9.6
   
   
   15 दिसंबर
   25.2
   9.4
   
   
   16 दिसंबर
   25.2
   10.2
   
   
   17 दिसंबर
   23.4
   9.1
   
   
   18 दिसंबर
   24.0
   9.9
   
   
   19 दिसंबर
   17.6
   13.0
   

(सौजन्य : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर)


भागलपुर में अभी कई दिनों तक देर सुबह तक घना कोहरा छाया रहेगा। तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी, लेकिन कनकनी का असर बना रहेगा। आने वाले समय में ठंड की गंभीरता और बढ़ेगी। -सीएन. प्रभु, संयुक्त निदेशक, बिहार मौसम सेवा केंद्र, पटना
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737