search

ठंड ने 23 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, शुक्रवार का दिन रहा सबसे ठंडा; 20 दिसंबर तक कोल्ड डे की स्थिति

deltin33 2025-12-20 07:36:08 views 1235
  

सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, पूसा। उत्तर बिहार के जिलों में 20 दिसंबर तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। समस्तीपुर शुक्रवार को भी सुबह से ही कोहरा और कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार में अभी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान में गिरावट के साथ ही उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। दूसरी तरफ समस्तीपुर में 23 सालों बाद शुक्रवार का दिन सबसे ठंडा रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अधिकतम तापमान ने रिकार्ड तोड़ा है। मौसम विभाग का बताना है कि शुक्रवार का अधिकतम तापमान 15.5 एवं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान लगभग एक डिग्री अधिक रिकॉर्ड की गई। उत्तर बिहार के जिलों में सोमवार से मौसम में हल्की सुधार होने की संभावना बताई गई है।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में हल्का से मध्यम कुहासा रहेगा। वायुमंडल के ऊपरी हिस्से से ठंडी हवा का प्रवेश तथा पछिया हवा चलने के कारण कोल्ड डे की स्थिति बन गई है। इसको लेकर कही-कही देर सुबह तक घना कुहासा छा रह सकता है। अगले दो दिनों में मौसम में हल्की सुधार होने की संभावना जताई गई है।
फसल के साथ पशुओं की सुरक्षा जरूरी

मौसम विभाग का बताना है कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं इस दौरान तीन से पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। 22 दिसंबर के आसपास पूर्वा हवा चलने की संभावना है।

मौसम के मिजाज को देखते हुए वैज्ञानिकों ने फसल की सुरक्षा के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा करने की सलाह दी है। बताया कि पशुओं को खुले स्थान पर नहीं रखना चाहिए। बिछावन के लिए सूखी घास या रख का उपयोग करें। लीवर फ्लू बीमारी से बचाव के लिए धान का पुआल नहीं खिलाना है। वहीं फसल के बचाव हेतु खेतों में नमी बनाए रखना है। नमी की कमी होने पर सिंचाई की जानी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131