search

संतोष ट्राफी : फुटबॉलर तौहीद अहमद व सन्नी कुमार टुड्डू का हुआ चयन, जानिए... मुंगेर ने इन खिलाड़ियों में क्या है खास

deltin33 2025-12-20 06:36:51 views 659
  
फुटबॉलर सन्नी कुमार टुड्डू और तौहीद अहमद






जागरण संवाददाता, मुंगेर। जिले के सदर प्रखंड स्थित मुबारकचक निवासी जफर अहमद के पुत्र तौहीद अहमद को बिहार इलेवन फुटबाल टीम का कप्तान बनाया गया है। उनका चयन चौथी बार संतोष ट्राफी के लिए किया गया है। जानकारी देते हुए महमूद आलम ने बताया कि इस वर्ष टूर्नामेंट का आयोजन बिरसा मुंडा स्टेडियम रांची में आयोजित है और इसका 79वां वर्ष है। इससे पहले तौहीद अहमद केरल, असम और कोलकाता में संतोष ट्राफी खेल चुके हैं। उनके चयन से पहले टीम का ट्रायल 29 व 30 नवंबर को नवादा में हुआ था। इसके बाद 40 खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

छह दिसंबर से 16 दिसंबर तक चले कैंप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टीम में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई और इसके बाद टीम रांची पहुंची। महमूद आलम ने बताया कि बिहार इलेवन का पहला मैच 19 दिसंबर को झारखंड के साथ, दूसरा मैच 21 दिसंबर को रेलवे मैं के साथ, अंतिम मैच 23 दिसंबर को दिल्ली के साथ होगा। तौहीद के चयन पर फुटबाल प्रेमी जैनुल आबेदीन, रजी अहमद, मु. हैदर, परवेज चांद, अधिवक्ता मु. जहांगीर, अशोक कुमार शर्मा, अरुण कुमार अरुण, अनिल यादव, संजय कुमार सिंह, सुदीप कुमार गुप्ता आदि ने बधाई दी।

सन्नी कुमार टुड्डू दूसरी बार संतोष ट्राफी के लिए चयन



हवेली खड़गपुर निवासी सन्नी कुमार टुड्डू का दूसरी बार चयन संतोष ट्राफी के लिए बिहार इलेवन फुटबाल टीम में किया गया है। इससे पहले उड़ीसा में आयोजित संतोष ट्राफी के लिए किया गया था। खेल प्रेमी महमूद आलम ने बताया कि सन्नी कुमार टुड्डू 2016 से फुटबाल खेल रहे हैं। यह इलेवन स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर से खेलते थे। वर्तमान में यह एजी पटना टीम से खेलते हैं। यह डिफेंस पोजीशन से खेलते हैं। इस वर्ष संतोष ट्रिफी का आयोजन बिरसा मुंडा स्टेडियम रांची में होना है।

उन्होंने बताया कि 40 खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया गया था। छह दिसंबर से 16 दिसंबर तक चले कैंप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टीम में चयनित किया गया। बिहार टीम अपना पहला मैच झारखंड के साथ, दूसरा मैच रेलवे के साथ और तीसरा मैच दिल्ली के साथ खेलेगी। सन्नी के चयन पर राम गोपाल शर्मा, मिथुन कुमार, अमित कुमार, संतोष कुमार, दिलीप हेंब्रम, सतीश चंद्रा, मनीष चंद्रा, विनोद उपाध्याय, प्रकाश कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521