search

मुंबई में भीख मांगते मिली सलीम दुरानी की पूर्व पत्नी पत्नी रेखा! रिश्तेदारों से जुटाए जा रहे सबूत

Chikheang 2025-12-20 05:36:12 views 1253
  

मुंबई में भीख मांगते मिली सलीम दुरानी की पूर्व पत्नी पत्नी रेखा! (सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रहे सलीम दुरानी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दुरानी का 2023 में निधन हो गया था। इंटरनेट मीडिया पर एक महिला का वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह महिला खुद को उनकी पत्नी बता रही है। महिला की पहचान रेखा श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो हाल ही में बेलापुर की सड़कों पर भीख मांगती हुई पाई गई थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस वीडियो ने मुंबई के आम लोगों और क्रिकेट जगत के बीच कौतूहल मचा दी है। हालांकि, दुरानी राजस्थान के लिए रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खेलते थे, लेकिन वे मुंबई में ही रहते थे। महिला के दावे की सच्चाई जानने के लिए एनजीओ हेल्प ड्राइव फाउंडेशन ने रेखा श्रीवास्तव की बेटी का पता लगाया है। बेटी ने पुष्टि की है कि वह महिला दुरानी की पूर्व पत्नी है। महिला की बेटी से दस्तावेजी सुबूत जुटाया जा रहा है।

संगठन ने बताया कि रेखा की बेटी ने फुटेज के जरिए 40 साल बाद अपनी मां को देखा है। रेखा नवी मुंबई के एक आश्रय गृह में रह रही हैं। वीडियो समाने आने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने संगठन से संपर्क कर सहायता की पेशकश की है। संगठन अब रेखा की बेटी और रिश्तेदारों से सुबूत जुटा रहा है ताकि दिवंगत क्रिकेटर के साथ उनके रिश्ते की पुष्टि हो सके।

मिड-डे ने जब दुरानी के दोस्तों से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि रेखा वास्तव में उनकी पहली पत्नी थीं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि प्रसारित वीडियो में दिख रही महिला वही है या नहीं, क्योंकि रेखा अब 84 साल की हैं और ज्यादातर लोग उनसे आखिरी बार करीब 40-50 साल पहले मिले थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953