search

UP Weather: सोनांचल में 48 घंटों में पांच डिग्री लुढ़का पारा, अगले कुछ दिनों के लिए जारी अलर्ट

deltin33 2025-12-20 03:07:59 views 521
  



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। लगातार मौसम के तेवर बदलने से ठंड ने अचानक अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते 48 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं वातावरण में 77 प्रतिशत आद्रता रहने से ठंड का असर और तीखा महसूस किया गया।

गुरुवार की रात राबर्ट्सगंज नगर में पहली बार कोहरा पड़ा। पूरी रात व सुबह में भी यही स्थिति रही। दोपहर लगभग 12 बजे से हल्की धूप निकलनी शुरू हुई। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

सुबह और देर शाम घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम होने से वाहन चालक सतर्क नजर आए। कई स्थानों पर वाहनों को लाइट जलाकर धीमी गति से गुजरना पड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कोहरे और शीतलहर का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्टेशन परिसरों में यात्री ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है। ऐसे में चिकित्सकों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
रैन बसेरा को लेकर सार्वजनिक स्थानों पर करें प्रचार

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन व प्रमुख चौराहों पर रैन बसेरा को लेकर प्रचार प्रसार करें। ताकि जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरे की जानकारी मिल सकें। कहा कि रैन बसेरों की सूचना गूगल मैप पर भी डाली जाए।

जिससे लोगों को आश्रय स्थल की जानकारी आसानी से मिल सके। जिलाधिकारी ने रात के समय आश्रय स्थल व चौराहों पर एसडीएम को निरीक्षण का निर्देश दिया।

बताया कि जनपद में 179 अलाव के लिए जगह चिन्हित स्थल है। इसके अलावा 11 रैन बसेरा बनाए गए है। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि भ्रमण पर निकल कर व्यवस्था सुनिश्चित करें। गरीब व असहाय को कंबल वितरित करें।
शीतलहर का कहर, अलाव नदारद

बीजपुर क्षेत्र में दो दिनों से छाए घने कोहरे के कारण शीतलहर और तेज हो गई है। बावजूद इसके बस अड्डे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।

ग्राम प्रधानों से संपर्क करने पर अधिकांश चुप्पी साध रहें है। बकरिहवा, सेवकामोड़, जरहा, चेतवा, नेमना, बीजपुर, डोडहर, सिरसोती, महुली, रजमिलान आदि स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द अलाव जलवाने की मांग की है।
कुछ रही तापमान की चाल

    तिथि अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
   
   
   14 दिसंबर
   22.6
   10.5
   
   
   15 दिसंबर
   22.8
   09.4
   
   
   16 दिसंबर
   22.4
   08.8
   
   
   17 दिसंबर
   23.2
   09.8
   
   
   18 दिसंबर
   21.4
   10.0
   
   
   19 दिसंबर
   18.4
   11.4
   

(नोट : अधिकतम, न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521