search

मेरठ में खेत से घर जा रहे युवक पर जानलेवा हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Chikheang 2025-12-20 02:37:18 views 1123
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के गांव घाट में खेत से घर जा रहे एक युवक पर चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घाट गांव निवासी विवेक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार दिन पहले वह अपने खेत से घर आ रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जब वह गांव में पहुंचा तो गांव निवासी सुनील, रविंद्र, सोनू व रवि अपने घर के बाहर बैठे थे और उसे देखते ही गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त चारों ने उसके साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया था। थाना प्रभारी अजय मिश्रा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244