search

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इस शहर में मुक्तेश्वर से ज्यादा ठिठुरन, 14 डिग्री पहुंचा पारा

Chikheang 2025-12-20 02:07:12 views 1231
  

नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों ने शाम से ओढ़ी कोहरे की चादर। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। तराई-भाबर में पर्वतीय इलाकों की अपेक्षा अधिक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच शुक्रवार को हल्द्वानी, मुक्तेश्वर से ज्यादा सर्द रहा। यहां अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 14.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, मुक्तेश्वर में दिन के समय पारा 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, नैनीताल में 18.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ। सरोवर नगरी नैनीताल से 3.7 डिग्री और मुक्तेश्वर की तुलना में 6.7 डिग्री काम तापमान होने से हल्द्वानी क्षेत्र में दिन के समय ठिठुरन रही। न्यूनतम तापमान की बात करें तो जिले के तराई-भाबर क्षेत्र में 6.8 डिग्री और मुक्तेश्वर में 6.3 डिग्री रहा। ऐसे में पहाड़ी और मैदानी इलाके के रात के पारे में 0.5 डिग्री का ही अंतर देखा गया।
मैदानी इलाकों में धूप में कम रही तपिश

हल्द्वानी सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को धूप में तपिश कम रही। साथ ही दोपहर तक हल्की धुंध भी छाई रही, लेकिन अपराह्न तीन बजे के बाद कोहरे ने दस्तक देना शुरू कर लिया। दिन ढलने के साथ ही पूरा क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में आ गया। ऐसे में वाहनों को गुजरने में भी काफी परेशानी हुई। वहीं, ठंड बढ़ने से लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा।
अगल तीन दिन जारी रहेगी कोहरो की मार

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 दिसंबर तक मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव बना रहने की संभावना है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने के साथ बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है। ऐसे में ठंड बढ़ने के साथ लोगों की परेशानी भी बढ़ सकती है।
नैनीताल जिले में तापमान की स्थिति

  • नगर - अधिकतम - न्यूनतम
  • हल्द्वानी - 14.3 - 6.8
  • नैनीताल - 18.0 - 8.0
  • मुक्तेश्वर - 21.0 - 6.3
  • भीमताल - 17.0 - 6.0
  • भवाली - 16.8 - 6.0
  • ज्योलीकोट - 19.0 - 7.0
  • रामनगर - 14.9 - 7.0


(नोट: अधिकतम और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें- कोहरा, पाला और प्रदूषण की तिहरी मार, देहरादून की हवा बेहद खराब

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: मैदानों में कोहरे की मार संग पहाड़ में बौछार बढ़ाएगी ठंड, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम


like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244