search

Bihar Politics: राजद को लगा झटका, दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल; पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी कहा अलविदा

LHC0088 2025-12-20 02:07:10 views 806
  



जागरण संवाददाता, खगड़िया। इस कंपकंपाती ठंड में भी खगड़िया जिले की राजनीति शुक्रवार को गर्म रही। यहां के विभिन्न दलों के कई दिग्गज नेताओं ने शुक्रवार को पटना स्थित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव और खगड़िया जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार अविनाश मौजूद रहे।

कांग्रेस के खगड़िया जिलाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार अविनाश ने कहा कि शुक्रवार को पटना में एक इतिहास लिखा गया। उन्होंने कहा कि सभी ने जननायक राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर यह सदस्यता ली।

  

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी राहुल गांधी जी की संविधान बचाओ लड़ाई को जनता के बीच मजबूती से रखें। आज लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी और आप सभी के सहयोग से लोकतंत्र को फिर से मजबूत किया जाएगा।

डॉ. चंदन यादव ने कहा कि खगड़िया जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा तथा संगठन को और धारदार बनाया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार रंजन, युवा राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव संजय कुशवाहा, स्वराज इंडिया के खगड़िया जिला प्रवक्ता विप्लव रणधीर, स्वराज इंडिया के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, यूथ फोर स्वराज के खगड़िया जिला संयोजक अभिमन्यु शाह, स्वराज इंडिया के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल चंद्रा, आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार ने खेला बड़ा दांव, पूर्व मंत्री रंजू गीता को JDU में दी अहम जिम्मेदारी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138