search

Dhaan Khareed: उत्तर प्रदेश में धान खरीद जोरों पर, 25 लाख टन का आंकड़ा पार

LHC0088 2025-12-20 01:38:12 views 1206
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत प्रदेश में अब तक 25,02,149.60 टन धान की खरीद की जा चुकी है। 4,09,444 किसानों से यह खरीद की गई है। यह संख्या पिछले वर्ष इस अवधि में धान विक्रय करने वाले किसानों से अधिक है। पिछले वर्ष 3,73,840 से इस अवधि में धान की खरीद हुई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार धान खरीद के लिए 4,743 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जो पिछले वर्ष के 4,347 केंद्रों की तुलना में अधिक हैं। वहीं शुक्रवार तक 8,82,988 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीकरण कराया है, इनमें से 6,68,698 किसानों का सत्यापन किया जा चुका है।

पिछले वर्ष इसी समय सीमा में 7,13,600 किसानों का पंजीकरण हुआ था। वहीं इस साल अब तक 1,72,109.30 टन बाजरा की खरीद हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 81,058.91 टन था। बाजरे के कुल 41,568 किसानों ने चालू वर्ष में बिक्री की, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 15,096 थी। इसके अलावा 26,448.60 टन ज्वार की खरीद की जा चुकी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138