search

IND U19 vs SL U19: भारत ने श्रीलंका को पटक फाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान से महा-मुकाबला तय

deltin33 2025-12-20 00:16:48 views 1279
  

भारत ने श्रीलंका को दी मात



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विहान मल्होत्रा और एरॉन जॉर्ज की नाबाद अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने अंडर -19 एशिया कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को श्रीलंका को आठ विकेट से हरा फाइनल में जगह पक्की कर ली है। खिताबी मुकाबले में भारत के सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमें 21 दिसंबर को ब्लॉकबस्टर फाइनल में टकराएंगी। दिन के शुरुआती मैच में पाकिस्तान ने डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने आठ विकेट खोकर 138 रन बनाए। भारत ने दो ओवर पहले दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विहान ने 45 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए। वहीं जॉर्ज ने 49 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाए।
बारिश ने डाला खलल

बारिश के कारण ये मैच 20 ओवर प्रति पारी का किया गया था। भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। किशन सिंह ने भारत को पहला विकेट दिलाने में ज्यादा समय नहीं लिया। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने दुलनिथ सिगेरा को आउट कर दिया। वह एक रन ही बना सके। दीपेश ने फिर विरान चामुडिथा को पवेलियन की राह दिखा भारत को दूसरी सफलता दिलाई। कविजा गमागे रन आउट हो गए और यहां श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 28 रन हो गया था।

यहां से फिर कप्तान विमथ दिनसारा और चामिगा हीनाटिगाला ने टीम को संभाला और 45 रनों की साझेदारी की। कप्तान को किनिष्क चौहान ने पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 29 गेंदो पर चार चौकों की मदद से 32 रन बनाए। श्रीलंका ने फिर किथमा विथानापथिराना (7) और एडम हिल्मी (1) के रूप में दो विके जल्दी खो दिए। चामिका 136 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने 38 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 42 रन बनाए। अंत में उनको सेथमिका सेनाविरत्ने का साथ मिला। उन्होंने 22 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए।
भारत की पारी

जवाब में भारत को शुरुआती झटके लगे। कप्तान आयुष म्हात्रे (7) और वैभव सूर्यवंशी (9) पहले चार ओवर में पवेलियन लौट गए। इसके बाद विहान मल्होत्रा और आरोन जॉर्ज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने नाबाद 114 रनों की साझेदारी करके भारत को जीत दिलाई। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चहेते बने मल्होत्रा ने सिर्फ 35 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में 45 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्के मारे। दूसरे छोर पर जॉर्ज ने उनका अच्छा साथ निभाया। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का मारा।

यह भी पढ़ें- IND vs SA 5th T20I Live Score: भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन

यह भी पढ़ें- IND vs SA Playing 11: गिल हुए बाहर तो सैमसन को मिला मौका, आखिरी लड़ाई जीतने 3 बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521