search

पिथौरागढ़ में मुर्गी फार्म में लगी आग, दो हजार से अधिक मुर्गियां जिंदा जलीं

cy520520 2025-12-19 23:37:57 views 1257
  

तड़ीगांव में मुर्गी फार्म में लगी आग.Jagran



संवाद सूत्र, थल। तहसील थल क्षेत्र के तड़ीगांव में एक मुर्गी फार्म में अचानक आग लग गई, जिससे दो हजार से अधिक मुर्गियां जिंदा जलकर मर गईं। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तड़ीगांव निवासी दिनेश चंद ने स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण लेकर यह मुर्गी फार्म स्थापित किया था। शुक्रवार की सुबह, दिनेश चंद मुर्गियों को बेचने के लिए मुवानी गए हुए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे, शाट सर्किट के कारण मुर्गी फार्म के दूसरे मंजिल में आग लग गई।

आग इतनी भयंकर थी कि फार्म के दूसरे मंजिल पर बना टिन और प्लाई का फर्श जलकर नष्ट हो गया, और लगभग दो हजार मुर्गियां जलकर मर गईं। इसके अलावा, फार्म के अंदर की बिजली वायरिंग और मुर्गियों के लिए रखा 15 कट्टा चारा भी जलकर राख हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया।

सूचना मिलने पर थल तहसील के तहसीलदार डीसी मिश्रा, राजस्व उपनिरीक्षक विपिन कापड़ी, दीपक पंचोली और भूपेंद्र पंत मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने घटना का मुआयना कर क्षति का आकलन किया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737