search

Palamu News: अंगीठी के धुएं से दम घुटने से नानी-नतिनी की मौत, महिला की हालत गंभीर

deltin33 2025-12-19 21:37:33 views 888
  

चिकित्सीय सहायता के लिए मंगाई गई एंबुलेंस, लेकिन दो को नहीं बचाया जा सका।  



संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू)। बढ़ती ठंड के कारण हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के फुलडीहा गांव में अंगीठी (बोरसी) का धुआं जानलेवा साबित हुआ। बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने से दम घुटने के कारण 70 वर्षीया नानी सुनहरा उर्फ मुरैना देवी और 15 वर्षीय नतिनी माया कुमारी की मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जबकि माया की 40 वर्षीया मां किरण देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बंद कमरे में जल रही बोरसी बनी हादसे की वजह

सुनहरा उर्फ मुरैना देवी अपनी बेटी किरण देवी के घर फुलडीहा गांव आई हुई थीं। अत्यधिक ठंड के कारण गुरुवार की रात घर के एक कमरे में बोरसी जलाई और तीनों उसी कमरे में सो गए। कमरे का दरवाजा बंद होने के कारण रात भर धुआं कमरे में भरता चला गया।  

दम घुटने के कारण तीनों बेहोश हो गए। सुबह देर तक वे नहीं निकले। स्वजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो कमरे का दरवाजा खोलकर तीनों को बाहर निकाला।

आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण सभी को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. पीएन सिंह ने जांच के बाद सुनहरा देवी और नतिनी मायाको मृत घोषित कर दिया।
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के फुलडीहा गांव में मातम

जबकि किरण देवी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि किरण देवी के पति सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कार्यरत हैं।

घटना के बाद फुलडीहा गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521