search

संभल में सिरसी की शान बनेगा 75 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा, 26 जनवरी को होगा भव्य उद्घाटन

cy520520 2025-12-19 21:37:32 views 1113
  



जागरण संवाददाता, संभल।  शहर के बाद अब कस्बा सिरसी में भी 75 फीट ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज शान के साथ फहराया जाएगा। नगर पंचायत ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यदि सब कुछ तय समय पर पूरा हो गया तो 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

करीब आठ लाख रुपये की लागत से नगर पंचायत कार्यालय परिसर में इसको स्थापित किया जाएगा। इसे कस्बे के ऐसे स्थान पर स्थापित किया जाएगा, जहां से यह दूर-दूर तक दिखाई दे सके और लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। इसके लिए नगर पंचायत कार्यालय परिसर को उपयुक्त स्थल के रूप में चुना गया है।

यहां तिरंगा फहरने से कार्यालय परिसर के साथ साथ तिराहा भी आकर्षक दिखाई देगा। तिरंगा हमारे देश की शान और गौरव का प्रतीक है। इसे देखकर लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जागृत होती है।

सिरसी कस्बे में तिरंगे की स्थापना से स्थानीय लोगों में गर्व की भावना बढ़ेगी और मुरादाबाद की ओर से आने वाले लोगों के लिए भी यह प्रेरणा का केंद्र बनेगा। नगर पंचायत सिरसी लगातार कस्बे के सुंदरीकरण और विकास को लेकर योजनाएं बना रही है। पहले चरण में कस्बे की सड़कों, नालियों, स्ट्रीट लाइटों और सार्वजनिक स्थलों के विकास पर काम किया गया है।

इसके अलावा, यहां कान्हा गौशाला का निर्माण भी कराया गया है, जिससे पशु संरक्षण को बढ़ावा मिला है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डा. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि सिरसी को स्मार्ट कस्बे के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना इसी दिशा में एक कदम है। इससे कस्बे को एक नई पहचान मिलेगी और देशभक्ति की भावना को भी बढ़ेगी।

बताया कि सभी तैयारियां समय से पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे का भव्य उद्घाटन किया जा सके। तिरंगा फहरने से कस्बे की सुंदरता और गरिमा में चार चांद लग जाएंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737