search

ब्राउन यूनिवर्सिटी और एमआईटी में गोलीबारी के बाद शूटर ने खुद को मारी गोली, लाश बरामद

LHC0088 2025-12-19 13:38:02 views 1119
  

ब्राउन यूनिवर्सिटी और एमआईटी में गोलीबारी के बाद शूटर ने खुद को मारी गोली (फोटो- PTI)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते शनिवार को अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में फाइनल एग्जाम के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति कैंपस में आया और सभी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद से हमलावर फरार था। उसको पकड़ने की लगातार कोशिश जारी थी। इस बीच गुरुवार को गोलीबारी के संदिग्ध का शव हैम्पशायर के सलेम में एक स्टोरेज यूनिट में मिला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी। उसके पास से दो हथियार और घटनास्थल से मिलान करने वाले सबूत बरामद हुए हैं।
13 और 15 दिसंबर की है घटना

बताते चले कि 13 दिसंबर को ब्राउन यूनिवर्सिटी में एग्जाम के दौरान हुए सामुहिक गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हुई थी और नौ घायल हुए थे। इसके ठीक दो दिन बाद 15 दिसंबर को बोस्टन के पास ब्रुकलाइन में एमआईटी के प्लाज्मा साइंस एंड फ्यूजन सेंटर के निदेशक प्रोफेसर नूनो लौरेइरो की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद दोनों घटनाओं के बीच संबंध का पता लगाया।
दोनों घटनाओं के संबंधों की चल रही जांच

जांच करने वाले अधिकारियों का मानना है कि यह संदिग्ध ब्राउन में हुई गोलीबारी और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक प्रोफेसर की हत्या के लिए जिम्मेदार है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक दोनों गोलीबारी की घटनाओं के बीच संबंध की औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

गुरुवार को जांच अधिकारियों ने कहा कि ब्राउन विश्वविद्यालय में हुई सामूहिक गोलीबारी और दो दिन बाद बोस्टन के पास हुए एक हमले के बीच संबंध की जांच की जा रही है।
CCTV कैमरे में क्यों नहीं आई फोटो?

ब्राउन विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि परिसर में 1,200 कैमरे लगे हैं, लेकिन हमला इंजीनियरिंग भवन के एक पुराने हिस्से में हुआ, जहां बहुत कम या न के बराबर कैमरे हैं। जांचकर्ताओं का मानना है कि हमलावर परिसर से सटी एक आवासीय सड़क की ओर खुलने वाले दरवाजे से अंदर आया और बाहर गया, जिससे शायद यह पता चलता है कि ब्राउन विश्वविद्यालय में लगे कैमरों ने उस व्यक्ति का फुटेज क्यों नहीं लिया।


यह भी पढ़ें- 800 कैमरे, फिर भी नहीं दिखा शूटर का चेहरा; 30 घंटे बाद भी नहीं सुलझी US की यूनिवर्सिटी में फायरिंग की गुत्थी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138