search

Himachal Weather: हिमाचल में स्नोफॉल शुरू, रोहतांग में लगी पर्यटकों की भीड़, अब दो दिनों के लिए बंद

Chikheang 2025-12-19 13:06:41 views 1019
  
हिमाचल में स्नोफॉल शुरू (रोहतांग में हुई बर्फबारी)






राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश की ऊंची चोटियों बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग में वीरवार को हल्का हिमपात हुआ, जबकि प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहे। इसके कारण अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट सोलन में सात और कांगड़ा में चार डिग्री सेल्सियस की आई है। दोनों स्थानों पर प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऊना, मंडी, धर्मशाला में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मंडी में कोहरे के कारण वाहन चालक परेशान हुए। मरम्मत कार्य के लिए दो दिन बंद रहने के बाद रोहतांग दर्रे पर वीरवार को 428 वाहन पहुंचे।

मौसम विभाग ने 19 दिसंबर को भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल छाने की संभावना जताई है। मंडी और बिलासपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 20 व 21 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर रहेगा, विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

और ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात व प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर गिरावट तो कुछ में वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में कांगड़ा में सबसे अधिक वृद्धि 2.8 डिग्री सेल्सियस की रही।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244