search

Jharkhand Weather: झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड, रांची समेत 13 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट

Chikheang 2025-12-19 12:36:32 views 939
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत आधे राज्य में घने कोहरे का असर देखने को मिलने लगा है। उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण सुबह और शाम कनकनी बढ़ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के नए अपडेट में बताया जा रहा है कि राज्य के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग में आगामी दिनों घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों का तापमान भी गिर गया है। देर रात बेघरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वे रतजगा कर अलाव का सहारा ले रहे हैं। झारखंड में ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है। गढ़वा, पलामू, लोहरदगा और रांची समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
घर में दुबके रहे लोग

हालात ऐसे हैं कि धूप निकलने के बावजूद ठंडी और तेज हवा लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर रही है। इस मौसम में बुजुर्ग और बच्चे सर्दी, खांसी और सिरदर्द की समस्या से ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि राज्य में अगले पांच दिनों यानी 19, 20, 21, 22 और 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में खिली धूप के बाद भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

राजधानी रांची में 24 दिसंबर तक सुबह में हल्हे और मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे उत्तर-पश्चिमी जिले यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के साथ साथ निकटवर्ती मध्य भाग के जिलों यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी और बोकारो के अलावा लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में कहीं-कहीं घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

अहले सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ने लगा है। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम शीतलहर के कारण लोगों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें-

झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953