search

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट ने एक ड्रग्स तस्करी मामले में दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को जमानत दी

deltin33 2025-10-6 15:05:59 views 1273
  दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को ड्रग्स तस्करी मामले में जमानत।





जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने यह देखते हुए एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को ड्रग्स तस्करी मामले में जमानत दे दी कि जब्त किए गए ड्रग्स को जांच के लिए भेजे जाने से पहले ही मिला दिया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

न्यायमूर्ति अरुण मोंगा की पीठ ने क्वेंटिन डीकान को जमानत देते हुए कहा कि नमूना लेने से पहले ड्रग्स को मिलाने से यह पता लगाना असंभव हो जाता है कि परीक्षण के लिए भेजा गया कौन सा नमूना किस पाकेट का है या उनका अलग-अलग वजन कितना है।





पीठ ने कहा कि जांच अधिकारी ने स्वयं जिरह के दौरान स्वीकार किया था कि जब्त किए गए ड्रग्स को नमूना लेने से पहले मिला दिया गया था। 27 जून 2021 को गिरफ्तार किए गए आरोपित को रिहा करने का निर्देश देते हुए पीठ ने कहा कि याची पहले ही चार साल से ज्यादा समय तक हिरासत में रह चुका है और 23 दिसंबर 2021 को आरोप पत्र दायर किया जा चुका है।

इसमें अब तक कुल 14 गवाहों में से केवल छह गवाहों से ही पूछताछ की गई है। ऐसे में मामले का निष्कर्ष आने में काफी समय लगने की संभावना है। अभियोजन पक्ष ने जमानत याचिका का विरोध करते कहा था कि सीमा शुल्क विभाग ने जून 2021 में भारत आने पर याचिकाकर्ता के कब्जे से मिली हेरोइन जब्त कर ली थी। यह भी दावा किया गया था कि उसके पास से बरामद सामग्री का कुल वजन 10,500 ग्राम था।



यह भी पढ़ें- Delhi Crime: पुरानी रंजिश में चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या करने वाला बदमाश गिरफ्तार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521