search

Chas Nagar Nigam Electionः वार्डवार आरक्षण सूची जारी, 35 में 15 महिलाओं के लिए आरक्षित

Chikheang 2025-12-19 04:36:44 views 642
  

चास नगर निगम कार्यालय।  



जागरण संवाददाता, चास (बोकारो)। झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में विभिन्न नगर निकायों की वार्डवार आरक्षण सूची जारी की जा रही है। चास नगर निगम के 35 वार्डों के लिए भी आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। महिलाओं के लिए कुल 15 वार्ड आरक्षित है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जारी सूची के अनुसार वार्ड संख्या एक को अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अन्य) के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या दो अनारक्षित महिला, तीन अनारक्षित अन्य, चार अनारक्षित महिला तथा वार्ड संख्या पांच अनुसूचित जनजाति (अन्य) के लिए आरक्षित है।
वार्ड संख्या छह अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला, सात अत्यंत पिछड़ा वर्ग अन्य, आठ अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला, नौ अत्यंत पिछड़ा वर्ग अन्य और दस अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है।

इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 अनारक्षित महिला, 12 अनारक्षित अन्य, 13 पिछड़ा वर्ग-दो अन्य, 14 अनारक्षित महिला, 15 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-एक अन्य तथा 16 महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
वार्ड संख्या 17 और 18 अनारक्षित महिला, 19 पिछड़ा वर्ग-दो महिला, 20 अनुसूचित जाति अन्य तथा 21 पिछड़ा वर्ग-दो महिला के लिए आरक्षित है।

वार्ड संख्या 22 अनारक्षित महिला, 23, 24 और 25 अनारक्षित अन्य, 26 अनुसूचित जाति अन्य, 27 पिछड़ा वर्ग-दो अन्य, 28 और 29 अनारक्षित अन्य तथा 30 पिछड़ा वर्ग-दो अन्य के लिए आरक्षित किया गया है।
वहीं वार्ड संख्या 31 अनारक्षित अन्य, 32 अनारक्षित महिला, 33 और 34 अनारक्षित अन्य तथा वार्ड संख्या 35 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-एक महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953