deltin33 • 2025-12-19 04:07:30 • views 1157
वित्त मंत्रालय ने आरआरबी के लिए नया लोगो जारी किया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के लिए एक नया लोगो गुरुवार को जारी किया। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने \“एक राज्य एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक\“ के सिद्धांत पर, 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) का एकीकरण किया है, जो एक मई 2025 से प्रभावी हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यह सुधार अधिक सशक्त और कुशल आरआरबी के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्तमान में 28 आरआरबी 700 से अधिक जिलों में 22,000 से अधिक शाखाओं के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से काम कर रहे हैं।
वित्त मंत्रालय ने आरआरबी के लिए नया लोगो जारी किया
आरआरबी लोगो के रंगों का चयन आरआरबी के उद्देश्यों को दर्शाने के लिए किया गया है। गहरा नीला रंग वित्त और विश्वास का प्रतीक है जबकि हरा रंग जीवन एवं विकास का प्रतीक है जो ग्रामीण भारत की सेवा करने के उनके मिशन को प्रतिबिंबित करता है।
सरकार की इस पहल से आरआरबी को देशभर में एक अलग, आधुनिक और आसानी से पहचान जाने वाली ब्रांड पहचान मिलने की उम्मीद है। यह वित्तीय समावेशन और ग्रामीण विकास के प्रति उनकी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ) |
|