search

दिल्ली की चार उड़ानें निरस्त, लखनऊ एयरपोर्ट पर देर रात परेशान हुए यात्री

deltin33 2025-12-19 01:37:47 views 1239
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को दिल्ली की उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली से लखनऊ आने और यहां से दिल्ली जाने वाली कुल चार उड़ानें गुरुवार को निरस्त कर दी गईं। इसमें दो-दो उड़ानें इंडिगो और एयर इंडिया की हैं। दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआइ-2499 निरस्त हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिन भर विमान आपरेशन सामान्य होने के बाद देर रात इंडिगो की दिल्ली से लखनऊ आने वाली उड़ान 6ई-6488 भी निरस्त हो गई। इसका असर लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ानों पर पड़ा। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआइ-2500 को निरस्त कर दिया गया।

वहीं, इंडिगो एयरलाइन की लखनऊ-दिल्ली की उड़ान 6ई-6489 को देर निरस्त कर दिया गया। इसी तरह सुबह 5:10 बजे बेंगलुरु जाने वाली उड़ान आइएक्स- 2918 सुबह 8:04 बजे रवाना हो सकी। रियाद जाने वाली उड़ान एक्सवाइ-334 सुबह 10 की जगह दोपहर 12:45 बजे रवाना हुई। रियाद से आने वाली उड़ान एक्सवाइ- 333 तीन घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची।

ट्रेनों का संचालन भी बिगड़ा
कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन भी बिगड़ गया। नई दिल्ली से आने वाली ट्रेन 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 4:55 घंटे, 12226 कैफियत एक्सप्रेस 6:30 घंटे, एसी एक्सप्रेस 1:15 घंटे, दून एक्सप्रेस 1:20 घंटे की देरी से आयी। जबकि ट्रेन 2232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट सुबह 8:30 बजे की जगह दोपहर 2:36 बजे 6:06 घंटे की देरी से आयी। 15012 चंडीगढ़-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 1:40 घंटे, कोटा -पटना एक्सप्रेस 1:22 घंटे और नौचंदी एक्सप्रेस 1:19 घंटे की देरी से पहुंची।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521