search

गर्भवती पत्नी को अकेला छोड़कर फरार हुआ पति, 2024 में दोनों ने किया था प्रेम विवाह

Chikheang 2026-1-19 15:29:23 views 1106
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में किराये पर रही एक गर्भवती महिला को छोड़कर उसका पति फरार हो गया। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

पति के फरार होने के बाद खाने-पीने की समस्या सामने आने के चलते महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व महिला हेल्पलाइन को शिकायत पत्र दिया। इस मामले में वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित पति व सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में तनुजा निवासी शास्त्रीनगर सीमाद्वार ने बताया कि उसकी शादी मोहम्मद शैफ से सितंबर 2024 में हुई थी। मोहम्मद शैफ मूल रूप से खटीमा ऊधम सिंह नगर का रहने वाला है।

शादी के बाद दोनों तीन माह खटीमा में लड़के की माता के पास रहे। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद दोनों देहरादून में आकर किराये के मकान में रहने लगे। शादी के पश्चात इस समय वह 6 माह 23 दिन की गर्भवती है।

10 जून 2025 को मोहम्मद शैफ की मां देहरादून आई और लड़ाई झगड़ा करके कर अपने बेटे को साथ लेकर खटीमा चली गई। वह 10 जून 2025 के बाद से देहरादून में किराये के मकान में अकेली रहती है।

इस मामले में पुलिस ने महिला के पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष वसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि महिला हेल्पलाइन की जांच के बाद केस थाने को स्थानांतरित किया गया, जिसके चलते आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में प्रेमिका से मिलने पहुंचे भोपाल के युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पेशाब पिलाने का आरोप, पुलिस ने कराया मुक्त

यह भी पढ़ें- शादी से बचने के लिए प्रेमी की करतूत: शराब पिलाकर प्रेमिका की हत्या, शव में पत्थर बांधकर नदी में डुबोया
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168972