search

Hemant Soren झामुमो कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर योजनाओं की जानेंगे जमीनी हकीकत,सत्ता और संगठन के बीच समन्वय सशक्त करने की मुहिम

Chikheang 2025-12-19 01:37:39 views 1245
  

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।



राज्य ब्यूरो, रांची।  सत्ता और संगठन के बीच समन्वय को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक अहम पहल करने जा रहे हैं। इसके तहत मुख्यमंत्री जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को आ रही संगठनात्मक और प्रशासनिक समस्याओं को सीधे सुनना और उसका व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करना है। हेमंत सोरेन झामुमो के अध्यक्ष भी है। इस नाते उनपर दोहरी जिम्मेदारी है। यह पहल सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण साबित होगा।
कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मनोबल

प्रस्तावित संवाद के दौरान मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशासनिक कार्यशैली, विभागीय समन्वय और संगठनात्मक मजबूती से जुड़े मुद्दों पर फीडबैक लेंगे। कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई गई समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए सरकार और संगठन स्तर पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की योजना है। इससे न केवल नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी, बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा।

संवाद की कमी के कारण कई बार योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर नहीं पहुंच पाता। ऐसे में सीधा संवाद स्थापित कर जमीनी सच्चाई को समझना आवश्यक है। मुख्यमंत्री के इस कदम से कार्यकर्ताओं को अपनी बात खुलकर रखने का अवसर मिलेगा, जिससे संगठन के भीतर आपसी विश्वास और समन्वय को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से आयोजित करने की तैयारी है, ताकि विभिन्न जिलों और प्रखंडों के पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे, जो कार्यकर्ताओं की समस्याओं को संकलित कर आगे की रणनीति तय करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर लंबित मामलों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

इस पहल के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संगठन को और अधिक सक्रिय तथा जवाबदेह बनाना चाहते हैं। सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय से न केवल विकास योजनाओं को गति मिलेगी, बल्कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953