search

रूस की सेना में 202 भारतीय थे तैनात, 26 की मौत; 119 को कराया गया मुक्त

Chikheang 2025-12-19 01:37:37 views 620
  

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला के सवाल के जवाब में केंद्र ने राज्यसभा में दी जानकारी (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा को बताया कि 2022 से अब तक 202 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती किया गया है, जिनमें से 26 की मौत हो गई है और सात लापता हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सरकार ने यह जानकारी तृणमूल कांग्रेस के सदस्य साकेत गोखले और कांग्रेस सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला के सवाल के जवाब में दी। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध में लड़ने के लिए कथित तौर पर मजबूर किए गए या अवैध रूप से भर्ती किए गए भारतीयों की वापसी के बारे में पूछा था।
कितने भारतीय नागरिकों को कराया गया मुक्त?

विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि भारत के लगातार राजनयिक प्रयासों से 119 भारतीय नागरिकों को मुक्त करा लिया गया है, जबकि 50 लोग अभी भी रूसी सेना से मुक्त होने का इंतजार कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय उनकी सुरक्षा, कल्याण और जल्द वापसी सुनिश्चित करने के लिए लगातार रूसी अधिकारियों के संपर्क में है।

केंद्र ने कहा कि इस मुद्दे को कई राजनयिक स्तरों पर उठाया गया है, जिसमें दोनों देशों के नेताओं, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत शामिल है। साथ ही संसद को आश्वासन दिया कि जब तक बाकी सभी भारतीयों को मुक्त नहीं कर दिया जाता और सुरक्षित वापस नहीं लाया जाता, तब तक प्रयास जारी रहेंगे।
10 लोगों के पार्थिव शरीर भारत लाए गए

सरकार ने कहा कि मारे गए 26 लोगों में से 10 के पार्थिव शरीर भारत लाए गए हैं, जबकि दो का अंतिम संस्कार भारतीय दूतावास की मदद से रूस में ही किया गया। 18 भारतीयों के परिवार के सदस्यों के डीएनए सैंपल, जिनके बारे में बताया गया था कि वे मर गए हैं या लापता हैं, रूसी अधिकारियों के साथ साझा किए गए हैं ताकि कुछ मृत भारतीय नागरिकों की पहचान स्थापित करने में मदद मिल सके।

\“1971 के बाद सबसे बड़ी चुनौती...\“ थरूर की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने बांग्लादेश को लेकर दी चेतावनी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953