search

SMAT 2025: ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने रचा इतिहास, पहली बार जीता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब

cy520520 2025-12-19 01:32:50 views 1247
  

ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने जीता SMAT का खिताब।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल में हरियाणा को हराकर झारखंड ने अपना पहला SMAT खिताब जीता। 2010-11 में विजय हजारे ट्रॉफी जीतने के बाद यह उनका मात्र दूसरा घरेलू खिताब है। ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने कमाल का प्रदर्शन किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

टॉस हराने के बाद झारखंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। इसके जवाब में हरियाणा की पूरी टीम 18.3 ओवर में 193 रन बनाकर सिमट गई। झारखंड ने 69 रन से मुकाबला जीता।

  
ईशान किशन की कप्तानी पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की शुरुआत बेहद खराब रही। विराट सिंह 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कप्तान ईशान किशन और कुमार कुशाग्र का कमाल देखने को मिला। ईशान किशन ने इस मैच में 49 गेंद का सामना करते हुए 10 छक्के और 6 चौके की मदद से 101 रनों की पारी खेली। वह SMAT के फाइनल में शतक बनाने वाले पहले कप्तान बने।

वहीं, कुमार कुशाग्र ने 38 गेंद में 5 छक्के और 8 चौकों की मदद से 81 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अनुकूल रॉय ने नाबाद 40 और रॉबिन मिंज ने नाबाद 31 रनों की पारी खेली। हरियाणा की तरफ से तीन गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।


That winning feeling! 🥳

Time for celebration in the Jharkhand camp as they win the Syed Mushtaq Ali Trophy for the first time

Scorecard ▶️ https://t.co/3fGWDCTjoo#SMAT | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/qJB0b2oS0Y— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 18, 2025

गेंदबाजों ने किया कमाल

262 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की शुरू से ही लड़खड़ा गई। टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान अंकित कुमार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वहीं, इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे आशीष सिवाच ने भी सिर्फ तीन गेंदों का सामना किया और डक पर ही आउट हो गए।

यहां से अर्श रंगा और यशवर्धन दलाल ने मिलकर पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन रंगा 17 के निजी स्कोर पर सुशांत मिश्रा की गेंद पर बोल्ड हो गए। पहले 6 ओवर्स का खेल जब खत्म हुआ तो उस समय तक हरियाणा की टीम ने 58 रन जरूर बनाए थे, लेकिन वह 3 अहम विकेट गंवा चुकी थी।  
यशवर्धन और सिंधु ने लड़ी लड़ाई

निशांत सिंधु और यशवर्धन दलाल के बीच चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी देखने को मिली। इसके चलते हरियाणा का स्कोर 100 के पार जरूर पहुंच गया। दलाल भी 58 रन तो सिंधु 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद हरियाणा की टीम की पारी को सिमटने में अधिक समय नहीं लगा। झारखंड के लिए सुशांत मिश्रा और बाल कृष्णा ने 3-3 विकेट लिए जबकि विकाश सिंह और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट हासिल किए।

यह भी पढे़ं- SMAT 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक जड़ Ishan Kishan ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737