search

Indian Railways News: कोहरे में गड़बड़ा गई ट्रेनों की चाल, उत्कल एक्सप्रेस आई पांच घंटे; Flights पर भी पड़ा असर

LHC0088 2025-12-19 00:37:28 views 537
  

Indian Railway News: कोहरे के चलते आगरा में ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं।  



जासं, आगरा। इस सप्ताह कोहरे की मार हर दिन जारी है। गुरुवार सुबह कोहरे के प्रकोप के चलते आगरा के आसपास के जिलों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। इसके चलते रोडवेज बसों का संचालन ठीक से नहीं हो सका। चालकों ने बसों को रोक दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कोहरे के कम होने का इंतजार किया। कोहरे का असर ट्रेनों और फ्लाइट पर भी पड़ा। उत्कल एक्सप्रेस पांच घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, मुंबई फ्लाइट सबसे अधिक सवा तीन घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं 95 से अधिक यात्रियों ने ट्रेनों की टिकट को रद कराया।


अधिकतम गति तक नहीं पहुंच सकीं ट्रेनें

आगरा से होकर हर दिन 300 से अधिक ट्रेनें चलती हैं। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से 25 हजार और आगरा किला स्टेशन से 22 हजार यात्री सफर करते हैं। हर ट्रेन की अधिकतम गति तय है। कोहरे के चलते 65 प्रतिशत ट्रेनें अधिकतम गति तक नहीं पहुंच सकीं।

ट्रेनों का संचालन औसत गति से किया गया। अधिकांश ट्रेनों की गति 20 से लेकर 60 किमी प्रति घंटा रही। 27 ट्रेनें आधा घंटे से लेकर पांच घंटे तक लेट रहीं। वहीं रेलवे हेल्पलाइन में 2700 शिकायतें पहुंचीं।


यह ट्रेनें रहीं सबसे अधिक लेट

कर्नाटक एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अवध एक्सप्रेस चार घंटे, प्रयागराज एक्सप्रेस दो घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस ढाई घंटे, मालवा एक्सप्रेस चार घंटे, पटना-कोटा एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटे, भोपाल एक्सप्रेस सवा घंटे, कर्नाटक एक्सप्रेस आधा घंटे।


यात्रियों ने जताया विरोध

इस सप्ताह चौथे दिन फ्लाइट लेट रहीं। गुरुवार को चार शहरों की फ्लाइट थीं। आगरा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट दोपहर तीन बजे रवाना होनी थी लेकिन खराब मौसम के कारण फ्लाइट को शाम 6.15 बजे रवाना किया गया। यह फ्लाइट सवा तीन घंटे की देरी से उड़ान भर सकी। इससे नाराज यात्रियों ने विरोध जताया।

खेरिया एयरपोर्ट प्रशासन ने किसी तरीके से यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। हैदराबाद फ्लाइट 29 मिनट, बेंगलुरु फ्लाइट आठ मिनट और हैदराबाद फ्लाइट 28 मिनट कीदेरी से रवाना हुई। हैदराबाद फ्लाइट 21 मिनट की देरी से आगरा पहुंची थी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138