search

हिमाचल में एक लाख से अधिक लोगों को नहीं मिलेगी पेंशन, इस वजह से लगी रोक; कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

Chikheang 2025-12-19 00:37:27 views 364
  

ई-केवाइ्रसी न करवाने से 1.17 लाख पेंशनरों की पेंशन पर अस्थाई रोक। सांकेतिक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में ई-केवाईसी ने करवाने वाले सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाले करीब 8.25 लाख पेंशनरों में से 1.17 लाख पेंशनरों द्वारा ई-केवाईसी न करवाने से उनकी पेंशन पर अस्थाई रोक लगा दी है।

इस संबंध में निदेशालय अनुसूचित जाती, अन्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम निदेशालय ने सभी तहसील कल्याण अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

ऐसे में जैसे ही सामाजिक सुरक्षा के पात्र व्यक्ति ई-केवाईसी करवा लेते हैं तो दोबारा से पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। इस संबंध में जांच भी की जाएगी कि आखिर ई-केवाईसी क्यों नहीं करवाई गई है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वालों द्वारा 15 दिसंबर तक ई-केवाईसी न करवाने वालों की पेंशन को रोका गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत सभी पात्र व्यक्तियों को ई-केवाईसी करवाने के लिए आदेश दिए गए थे। प्रदेश में जिला आधार पर सबसे अधिक पेंशनर कांगडा जिले में हैं। प्रदेश के सभी जिलों में ई-केवाईसी न करवाने वालों की संख्या बहुत अधिक है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिला --- ई-केवाईसी करवाने वाले --- ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले

कांगड़ा --- 156935 --- 24460
मंडी --- 116530 --- 21073
शिमला --- 73308 --- 16736
ऊना --- 60386 --- 8896
सिरमौर --- 53670 --- 6409
हमीरपुर --- 48672 --- 4591
कुल्लू --- 47356 --- 8454
सोलन --- 46951 --- 5528
बिलासपुर --- 45740 --- 3439
चंबा --- 46491 --- 16440
किन्नैार --- 8676 --- 581
जाहुल स्पीति --- 2513 --- 1053
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953