search

घने कोहरे के चलते स्कूलों की छुट्टी घोषित, DM Agra ने जारी किया आदेश

deltin33 2025-12-19 00:07:34 views 665
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, आगरा। दिनभर धूप न निकलने और घने कोहरा छाने का अलर्ट आने के बाद जिलाधिकारी आगरा ने गुरुवार शाम स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड ने शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए शुक्रवार को कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश रहने का आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर प्रभावी होगा।

जो स्कूल इसका पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ प्रशासन के स्तर से कार्रवाई की जाएगी। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं रही लेकिन अधिकतम तापमान के नीचे आने से इस सीजन में पहली बार कोल्ड डे जैसी कंडीशन रही। शुक्रवार को भी मौसम का ऐसा ही हाल रह सकता है।

यह भी पढ़ें- IMD Fog Alert: आगरा मंडल में घने कोहरे की चेतावनी लेकर आया SMS, जरूरी होने पर ही करें यात्रा; बरतें ये सावधानी

यह भी पढ़ें- UP में Expressways पर कोहरे को देख घटाई गई वाहनों की गति सीमा, कार और भारी वाहनों की रहेगी ये लिमिट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521