cy520520 • 2025-12-19 00:07:30 • views 1262
जागरण संवाददाता, पटना। गुरुवार को राजधानी व आसपास इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव आने के साथ कई शहरों की हवा में सुधार हुआ है। बुधवार को दानापुर की हवा 268 एक्यूआई दर्ज हुआ था जबकि, गुरुवार को 162 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दर्ज किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गुरुवार को पटना व आसपास इलाकों में घना कोहरे के कारण ओस की बूंद गिरने से वायु स्तर में सुधार देखा गया। हालांकि यहां की हवा मध्यम प्रदूषित रही। राज्य के बिहारशरीफ का 247 एवं मुंगेर का 226 का एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित शहर रहा।
छपरा की हवा 77 एक्यूआई के साथ सबसे स्वच्छ रही। राज्य के चार शहरों के आरा, छपरा, मोतिहारी एवं समस्तीपुर की हवा संतोषजनक रहा, जबकि पटना सिटी के शिकारपुर में 132, मुरादपुर में 180 एवं राजवंशी नगर में 165 एक्यूआई दर्ज किया गया।
राज्य के 14 शहरों में मध्यम स्तर का प्रदूषण बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सर्द दिनों में तापमान में गिरावट आने के साथ हवा का घनत्व बढ़ता है। कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर घटता-बढ़ता रहता है। प्रदेश की भौगोलिक संरचना के आधार पर शहर की वायु गुणवत्ता प्रभावित होती है। मिट्टी ठोस नहीं होने के कारण हवा में धूलकण की मात्रा अधिक हो जाती है।
इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हो रहे निर्माण कार्य के कारण हवा का स्तर खराब होता है। शहर के अलग-अलग जगहों पर लगातार सड़कों पर पानी का छिड़काव नियमित रूप से होने पर हवा को स्वच्छ रखा जा सकता है।
यहां की हवा रही संतोषजनक
शहर AQI
आरा
84
छपरा
77
मोतिहारी
90
समस्तीपुर
80
मध्यम प्रदूषित रहने वाले शहर:
शहर AQI
औरंगाबाद
185
गया
184
किशनगंज
182
अररिया
156
बेगूसराय
148
बेतिया
101
भागलपुर
164
हाजीपुर
158
कटिहार
133
मुजफ्फरपुर
149
राजगीर
179
सहरसा
149
सासाराम
150
सिवान
107
वायु गुणवत्ता की श्रेणी
श्रेणी AQI रेंज संभावित स्वास्थ्य प्रभाव
अच्छा
0-50
न्यूनतम प्रभाव
संतोषजनक
51-100
सामान्य लोगों के लिए ठीक, संवेदनशील लोगों को हल्की असुविधा हो सकती है
मध्यम प्रदूषित
101-200
संवेदनशील लोगों को सांस की तकलीफ हो सकती है
खराब
201-300
सभी को सांस की तकलीफ हो सकती है, संवेदनशील लोगों पर गंभीर प्रभाव
बहुत खराब
301-400
लंबे समय तक संपर्क में रहने पर गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव
गंभीर
401-500
स्वस्थ लोगों को भी गंभीर प्रभाव, संवेदनशील लोगों के लिए आपातकालीन स्थिति
|
|