deltin33 • 2025-12-19 00:07:29 • views 1239
बेगूसराय से पटना तक दंड बैठक
संवाद सूत्र, बखरी (बेगूसराय)। बिहार में एनडीए सरकार के गठन और नीतीश कुमार के दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर गांव निवासी मुकेश कुमार की आस्था और संकल्प पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उन्होंने अपने वचन को निभाते हुए बहादुरपुर से बखरी होते हुए पटना स्थित महावीर मंदिर तक दंड-बैठक करते हुए कठिन पदयात्रा शुरू की है।
पटना के महावीर मंदिर में लिया संकल्प
मुकेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना के महावीर मंदिर में यह संकल्प लिया था कि यदि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे, तो वे अपने गांव से पटना तक दंड यात्रा करेंगे।
सरकार गठन के बाद उन्होंने बिना विलंब किए 16 दिसंबर से अपनी इस आस्था-प्रेरित यात्रा की शुरुआत कर दी। यात्रा के क्रम में 17 दिसंबर को वे पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह के साथ बखरी प्रखंड के हेमनपुर गांव तक पहुंच चुके हैं। |
|