search

बहराइच के तेजवापुर में चगजपतिपुर माइनर कटी, 100 बीघे फसल जलमग्न; फसल डूबने से किसान परेशान

cy520520 2025-12-18 23:37:10 views 493
  



संवाद सूत्र, तेजवापुर (बहराइच)। गजपतिपुर माइनर की पटरी अचानक कट जाने से किसानों की करीब 100 बीघा दलहन व तिलहन की फसलें जलमग्न हो गई, जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। फसल डूबने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तेजवापुर ब्लाक के गजपतिपुर माइनर की पटरी मोगलहा गांव के पास गुरुवार को कट गई। इससे किसानों के खेतों में लगी मसूर, गेहूं, मटर व तेलहन की फसल डूब गई। किसान जाहिद खान, मुमताज खान, अब्दुल रहमान, हकीमुद्दीन, हरीराम, अजय जायसवाल आदि ने बताया कि यदि जल्द ही पटरी न सही की गई तो फसलें खराब हो जाएंगी।

किसानों का कहना है कि विभाग द्वारा माइनर की पटरियों को दुरुस्त कराया जाए। साथ ही किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा भी दिया जाए। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता हर्ष कुमार ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर कटी माइनर को सही करा दिया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737