search

नए साल में उड़ान की सौगात, दरभंगा से बेंगलुरु तक अकासा की उड़ान

LHC0088 2025-12-18 23:08:05 views 1184
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



संवाद सहयोगी, दरभंगा। नए साल में दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दरभंगा-बेंगलुरु हवाई मार्ग पर अकासा की उड़ान शुरू होगी। इसके लिए अकासा एयर लाइंस को अनुमति मिल गई है।

उड़ान सेवा शुरू होने से पहले अकासा कंपनी की ओर से एयरपोर्ट पर सभी तरह की तैयारी पूरी जाने लगी है। इसकी पुष्टि एयरपोर्ट निदेशक दिलीप कुमार ने भी की है।

बताया जा रहा है कि अकासा एयर फरवरी माह से दरभंगा- बेंगलुरु हवाई मार्ग पर सेवा देगी। इसके लिए जनवरी माह से टिकटों की बुकिंग शुरू हो सकती है। इससे दरभंगा सहित मिथिलांचल के विभिन्न जिलों से दरभंगा और बेंगलुरु के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों राहत मिल जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दो महीने से दरभंगा और बेंगलुरु हवाई मार्ग पर स्पाइसजेट की सेवा बंद

दरभंगा- बेंगलुरु हवाई मार्ग पर स्पाइसजेट की सेवा करीब दो महीने से बंद है। जरूरतमंद यात्री कनेक्टिंग फ्लाइट का सहारा लेकर बेंगलुरु तक पहुंचते हैं। इस दौरान उन्हें मनमाने किराए भी चुकाने होते हैं। उसमें यात्रियों का बहुमूल्य समय की बर्बादी होती है।

अब नई कंपनी के आने से यात्रियों को दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा मिलने लगेगी। इससे यात्रियों को किराया सहित अन्य कई परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। दरभंगा एयरपोर्ट की शुरुआत आठ नवंबर 2020 को घरेलू उड़ान योजना के तहत हुइ थी।

एयरपोर्ट की शुरुआत के बाद से दरभंगा और बेंगलुरु हवाई मार्ग पर केवल स्पाइसजेट कंपनी यात्रियों को हवाई सेवा दे रही है। इस बीच स्पाइसजेट की मनमानी भी रही।

टिकटों की बुकिंग कर कई बार अचानक दरभंगा और बेंगलुरु से आने व जाने वाले यात्रियों को हवाई सेवा से महीनों दूर रख रहे थे। जो यात्री एक-डेढ़ महीने पहले टिकटों की बुकिंग कर लेते थे।

उनकी उड़ान की योजना प्रभावित हो जाया करती है। उन्हें कनेक्टिंग फ्लाइट अथवा दूसरे एयरपोर्ट से यात्रा पर रवाना होने की मजबूरी हो जाती रही। यह हाल अभी तक जारी है। अकासा की इंट्री से दरभंगा बेंगलुरु हवाई मार्ग पर स्पाइसजेट का एकाधिकार समाप्त होने की उम्मीद है।


दरभंगा और बेंगलुरु हवाई मार्ग पर स्पाइसजेट के बाद अकासा की उड़ान शुरू होने की सूचना है। अभी इसे लेकर टिकटों की बुकिंग नहीं चालू की गई है। जानकारी मिल रही है कि जनवरी माह से बेंगलुरु हवाई मार्ग के लिए अकासा के टिकटों की बुकिंग चालू हो सकती है। एयरपोर्ट और कंपनी के अधिकारी तैयारी में लगे हैं। उससे पहले एयरपोर्ट पर बस और चेकिंग काउंटर सहित कई तैयारी पूरी कर ली जाएगी।
--दिलीप कुमार, निदेशक ,दरभंगा एयरपोर्ट।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138