search

लखनऊ T20 मैच रद होने पर राजनीति तेज, थरूर ने दी BCCI को सलाह; अखिलेश ने कसा तंज

deltin33 2025-12-18 20:22:39 views 810
  

T20 मैच रद होने पर राजनीति तेज अखिलेश ने कसा तंज और थरूर की BCCI से मांग (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला T20 मैच घने कोहरे के कारण रद हो गया। यह मैच एकाना क्रिकेट स्टेडियम में होना था, लेकिन कम दृश्यता के चलते अंपायरों ने रात 9:30 बजे मुकाबला रद करने का फैसला लिया। इससे स्टेडियम में मौजूद दर्शक काफी निराश दिखे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मैच रद होने के बाद सोशल मीडिया और मीडिया से बातचीत में फैंस ने नाराजगी जताई। कई लोगों ने सवाल उठाया कि सर्दियों में उत्तर भारत में इस तरह के मैच क्यों रखे जाते हैं।
थरूर की सलाह

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस मुद्दे पर BCCI को सलाह दी कि सर्दियों में मैच केरल जैसे राज्यों में कराए जाएं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मएक्स पर लिखा कि उत्तर भारत के कई शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 411 से ऊपर पहुंच गया है, जबकि तिरुवनंतपुरम में यह 68 है।


Cricket fans have been waiting in vain for the #INDVSSAODI to start in Lucknow. But thanks to dense smog, pervasive in most north Indian cities, and an AQI of 411, visibility is too poor to permit a game of cricket. They should’ve scheduled the game in Thiruvananthapuram, where… — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 17, 2025


संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए थरूर ने कहा, “अगर खिलाड़ी गेंद ही नहीं देख पाएंगे तो खेल कैसे होगा? दक्षिण भारत में यह समस्या नहीं है। वहां मैच होंगे तो खेल भी अच्छा होगा और फैंस का दिल भी नहीं टूटेगा।“
BCCI की दलील

जब थरूर से बीसीसीआई उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला के बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अगर पूरे उत्तर भारत में कोहरे की समस्या है तो इस समय वहां मैच क्यों रखे जाते हैं।

इसी दौरान राजीव शुक्ला भी वहां पहुंचे। थरूर ने उनसे कहा कि जनवरी में उत्तर भारत की बजाय केरल में मैच कराए जाएं। शुक्ला ने जवाब दिया कि मैच राज्यों को रोटेशन पॉलिसी के तहत दिए जाते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस पर दोबारा विचार किया जाएगा।
अखिलेश यादव का तंज

इस बीच, मैच रद होने को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में मैच कोहरे नहीं, बल्कि स्मॉग की वजह से रद हुआ।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लखनऊ में प्रदूषण कम करने के लिए बनाए गए पार्कों को भाजपा सरकार कार्यक्रमों के नाम पर खत्म कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को न लोगों की चिंता है और न ही पर्यावरण की।
लखनऊ पर तंज

अखिलेश यादव ने मशहूर पंक्ति \“मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं\“ पर तंज कसते हुए लिखा, \“मुंह ढक लीजिए, आप लखनऊ में हैं।\“यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521