search

Indian Railway News: दोपहर दो बजे तक चलने वाली ट्रेनों का 18 घंटे पहले बन जाएगा चार्ट, यात्रियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने की पहल

deltin33 2025-12-18 17:37:12 views 1260
  

यात्रियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने आरक्षण चार्ट तैयार करने के समय में फिर किया बदलाव। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे स्तर पर ट्रेनों के बनने वाले प्रथम आरक्षण चार्ट के समय में फिर से बदलाव किया है। अब, सुबह पांच से दोपहर बाद दो बजे तक प्रस्थान करने वाली ट्रेनों का पहला आरक्षण चार्ट एक दिन पहले रात आठ बजे तक, यानी अधिकतम 18 घंटे पहले ही आरक्षण चार्ट बन जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिन में दो बजे से रात 12 बजे और सुबह पांच बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों पहला टिकट आरक्षण चार्ट 10 घंटे पहले बन जाएगा। रेलवे बोर्ड ने आरक्षण चार्ट के समय में बदलाव करते हुए नई व्यवस्था लागू करने के लिए भारतीय रेलवे के सभी प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों (पीसीसीएम) तथा सेंटर फार रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।

रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (पैसेंजर मार्केटिंग- सेकेंड) संजय मनोचा ने 16 दिसंबर को लिखे गए पत्र के माध्यम से पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने के समय को लेकर नई गाइड लाइन जारी कर दी है। बोर्ड डायरेक्टर का कहना है कि यात्रियों को आरक्षण की स्थिति के बारे में समय पर सूचित करने के उद्देश्य से पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने के समय में बदलाव किया गया है। ताकि, दूरदराज स्थानों से लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की चिंता को दूर किया जा सके।

रेलवे बोर्ड ने निर्णय लिया है कि सुबह पांच बजे से दोपहर बाद दो बजे के बीच प्रस्थान समय वाली ट्रेनों के लिए, पहला आरक्षण चार्ट प्राथमिकता के आधार पर एक दिन पहले रात आठ बजे तैयार किया जाएगा। दोपहर बाद दो बजे से रात 12:00 बजे और सुबह पांच बजे के बीच प्रस्थान समय वाली ट्रेनों के लिए, पहला आरक्षण चार्ट प्राथमिकता के आधार पर कम से कम दस घंटे पहले तैयार किया जाएगा। इसको लेकर संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाए, ताकि नई व्यवस्था को समय से लागू किया जा सके।

दरअसल, रेलवे बोर्ड आरक्षण प्रणाली को आसान और समयबद्ध बनाने के लिए आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में लगातार बदलाव कर रहा है। 18 नवंबर को बोर्ड के निदेशक (यात्री विपणन) प्रवीण कुमार ने सभी जोनल रेलवे को आठ घंटे पहले स्वत: (आटोमेटिक) प्रथम आरक्षण चार्ट बनने के लिए निर्देश जारी किया था।

यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर रेलवे में अब इंटरसिटी कहलाएंगी डेमू और मेमू ट्रेनें, आने वाले दिनों में होगा एक और बदलाव  

उन्होंने कहा था कि यदि कोई जोनल रेलवे ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से कम से कम आठ घंटे पहले प्रथम आरक्षण चार्ट तैयार नहीं करता है तो सिस्टम स्वतः इसे अंतिम रूप दे देगा। यद्यपि, सुबह पांच से दोपहर बाद दो बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए आरक्षण चार्ट जारी करने का समय पूर्ववत यानी रात नौ बजे तक निर्धारित रहेगा।

निदेशक ने दो जुलाई को भी आरक्षण चार्ट के समय में बदलाव को लेकर चिट्ठी लिखी थी। निदेशक के दिशा-निर्देश के क्रम में आठ जुलाई से दोपहर बाद दो बजे से दूसरे दिन सुबह पांच बजे तक की ट्रेनों का प्रथम चार्ट ट्रेन छूटने से आठ घंटे पहले तथा सुबह पांच से दोपहर बाद दो बजे तक छूटने वाली ट्रेनों का प्रथम आरक्षण चार्ट एक दिन पहले रात नौ बजे तक तैयार हो रहा है। दूसरा आरक्षण चार्ट जारी करने के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521