search

Jio का करोड़ों यूजर्स को एक और बड़ा तोहफा, मिल रहा 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त

cy520520 2025-12-18 15:37:02 views 489
  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Jio ने हाल ही में नए साल 2026 से पहले तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को पेश किया था, जिन्हें \“Happy New Year 2026\“ नाम दिया गया। इसी बीच अब कंपनी चुपचाप एक नया प्रमोशनल ऑफर दे रही है, जिसके तहत कुछ चुनिंदा यूजर्स को तीन महीने का JioHotstar Premium बिल्कुल फ्री में दिया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हमें भी ये ऑफर अपने जियो नंबर पर हाल ही में मिला है। इस ऑफर की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको न तो कहीं अप्लाई करना है और न ही कोई रजिस्ट्रेशन या अलग से रिचार्ज लेना है। यह सुविधा अपने आप ही यूजर्स के अकाउंट में एक्टिव हो जाती है।

अब तक कई जियो यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बताया है कि जैसे ही उन्होंने अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से JioHotstar में लॉगिन किया तो उनका अकाउंट अपने आप Premium में अपग्रेड हो गया। जबकि कुछ को उनके फोन पर फ्री JioHotstar Premium मिलने का मैसेज आया। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
क्या है फ्री JioHotstar Premium ऑफर

दरअसल इस लिमिटेड-टाइम ऑफर के तहत जियो अपने कुछ एलिजिबल यूजर्स को तीन महीने के लिए JioHotstar Premium का फ्री एक्सेस दे रहा है। इस दौरान यूजर्स को Premium सब्सक्रिप्शन के सभी बेनिफिट्स मिल जाते हैं। इसमें कुछ सपोर्टेड कंटेंट पर ऐड-फ्री स्ट्रीमिंग, इंटरनेशनल फिल्में और विदेशी टीवी शोज, हाई-डेफिनिशन मूवीज, लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग के साथ बेहतर वीडियो और ऑडियो क्वालिटी मिलती है।
इन Jio प्लान्स में भी JioHotstar फ्री

हालांकि अगर आपको फ्री में JioHotstar सब्सक्रिप्शन नहीं मिला तो आप कुछ रिचार्ज प्लान्स के साथ भी इसे फ्री में ले सकते हैं। जियो कुछ प्रीपेड प्लान्स के साथ भी JioHotstar सब्सक्रिप्शन फ्री में ऑफर करता है। कंपनी 949 रुपये के प्रीपेड प्लान में 90 दिन और 1,029 रुपये के प्लान में भी तीन महीने, 3,599 रुपये के प्लान में भी तीन महीने और 3,999 रुपये के प्लान में पूरे एक साल का JioHotstar सब्सक्रिप्शन दे रही है।

यह भी पढ़ें- फिर महंगा हो सकता है आपका मोबाइल रिचार्ज, कब और कितनी बढ़ सकती हैं कीमतें; यहां जानें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737