search

इटावा में 300 बीएड क्वालीफाइड शिक्षक करेंगे ब्रिज कोर्स, इस तारीख तक कराना होगा रजिस्ट्रेशन

cy520520 2025-12-18 15:36:56 views 811
  

प्रतीकात्मकत तस्वीर



जागरण संवाददाता, इटावा। उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत बीएड योग्यताधारी शिक्षकों को ब्रिज कोर्स करना पड़ेगा। जिले में कुल 1447 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 300 बीएड योग्यताधारी शिक्षक हैं, जिन्हें अब ब्रिज कोर्स करना पड़ेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उच्चतम न्यायालय में दायर एक रिट पर परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त बीएड योग्यताधारी अभ्यर्थियों को ब्रिज कोर्स कराने का आदेश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अध्यापकों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान एनआईओएस से छह माह का प्राथमिक शिक्षक शिक्षा ब्रिज कोर्स करना होगा। यह कोर्स डिस्टेंस लर्निंग विधि से कराया जाएगा।

इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना है और इसके लिए 25 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि अपने विकासखंड में कार्यरत पर सभी विद्यालयों में नियुक्त बीएड योग्यताधारी सहायक अध्यापकों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान के लिंक पर 25 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कराएं। यह भी कहा है कि ऐसे सहायक अध्यापकों की सूची कार्यालय में भी उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें- ट्रेन का इंजन बनेगा स्वाद का ठिकाना, यूपी के इस जिले में बनेगा देश का पहला \“लोको रेस्टोरेंट\“
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737