search

Earthquake: म्यांमार में भूकंप से फिर कांपी धरती, दहशत से घरों के बाहर निकले लोग

Chikheang 2025-12-18 13:06:50 views 772
  

: म्यांमार में भूकंप से फिर कांपी धरती (सांकेतिक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, गुरुवार सुबह म्यांमार में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 26.07 उत्तर अक्षांश और 97.00 पूर्व देशांतर पर था। भूकंप 100 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। फिलहाल भूकंप के इस झटके से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, म्यांमार अपनी लंबी तटरेखा के साथ मध्यम और बड़े भूकंपों और सुनामी से होने वाले खतरों के प्रति संवेदनशील है। म्यांमार चार टेक्टोनिक प्लेटों (भारतीय, यूरेशियन, सुंडा और बर्मा प्लेटों) के बीच फंसा हुआ है। यह प्लेटें सक्रिय भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं में एक-दूसरे से टकराती हैं। जिसके कारण यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
लगातार महसूस हो रहें भूकंप के झटके

भूकंप-संवेदनशील इस क्षेत्र में हाल के दिनों में भूकंप की घटनाएं लगातार दर्ज की जा रही हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इससे पहले 11 दिसंबर को म्यांमार में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं, 10 दिसंबर को, इस क्षेत्र में 138 किमी की गहराई पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

बता दें कि 28 मार्च को मध्य म्यांमार में आए 7.7 और 6.4 तीव्रता के भूकंपों के बाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में हजारों विस्थापित लोगों के लिए तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य खतरों की एक श्रृंखला के बारे में चेतावनी दी।

म्यांमार से होकर एक 1,400 किलोमीटर लंबी ट्रांसफॉर्म फॉल्ट गुजरती है जो अंडमान स्प्रेडिंग सेंटर को उत्तर में सागाइंग फॉल्ट नामक टकराव क्षेत्र से जोड़ती है। सागाइंग फॉल्ट सागाइंग, मांडले, बागो और यांगून के लिए भूकंपीय खतरा बढ़ाती है। हालांकि, यांगून फॉल्ट ट्रेस से अपेक्षाकृत दूर है, फिर भी घनी आबादी के कारण इसे महत्वपूर्ण जोखिम का सामना करना पड़ता है। (समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- Earthquake in Ladakh: लेह में देर रात महसूस किए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई तीव्रता
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953