search

Patna News: रबी की खेती में कीटनाशी और तरल उर्वरक छिड़काव पर अनुदान तय, कंपनियां निर्धारित

deltin33 2025-12-18 10:36:54 views 995
  

सांकेतिक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, पटना। रबी की खेती के लिए कृषि ड्रोन से कीटनाशी एवं तरल उर्वरक छिड़काव योजना 2025-26 में 56,050 एकड़ क्षेत्र का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को निर्धारित छिड़काव शुल्क का 50 प्रतिशत या 210 रुपये प्रति एकड़ तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। एक किसान अधिकतम 15 एकड़ एवं दो बार ड्रोन छिड़काव का लाभ ले सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, कृषि विभाग का प्रयास है कि खेती को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं टिकाऊ बनाया जाए, ताकि किसान की लागत कम हो एवं लाभ बढ़े। सरकार के प्रयास से बोआई से लेकर सिंचाई, कटाई एवं ग्रेडिंग जैसे कार्यों में मशीनों के बढ़ते उपयोग ने न केवल उत्पादकता बढ़ाई है, बल्कि किसानों को मेहनत का सही प्रतिफल मिल रहा है।

आधुनिक उपकरणों और वैज्ञानिक अनुसंधान का लाभ खेतों तक पहुंचने से बिहार की कृषि नई ऊर्जा एवं नई दिशा के साथ आगे बढ़ रही है। ड्रोन आधारित छिड़काव से निर्धारित मात्रा में पौध संरक्षण रसायनों एवं उर्वरकों का सटीक, समान और सुरक्षित छिड़काव होता है। इससे पानी, समय एवं श्रम की बचत होती है।

फसलें स्वस्थ एवं नुकसान से दूर रहती हैं। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव का दावा है कि तकनीक किसानों को कृषि को व्यावसायिक एवं परिशुद्धता के साथ संचालित करने की शक्ति दे रही है। निविदा के माध्यम से चयनित चार अनुभवी ड्रोन सेवा प्रदाता किसानों की सेवा के लिए मैदान में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम आज दिखाएंगे 34 मोबाइल फारेंसिक वैन को हरी झंडी, पटना समेत इन जिलों में शुरू होगी सुविधा

यह भी पढ़ें- Sanjay Saraogi: बिहार BJP के 18वें अध्यक्ष का दायित्व आज संभालेंगे सरावगी, पटना में स्‍वागत की विशेष तैयारी  

यह भी पढ़ें- नशे की लत ने ली मां की जान: 5 साल बाद जेल से रिहा हुई थी महिला, नाबालग बेटा फरार


ड्रोन तकनीक का विस्तार किसानों की समृद्धि, खेती की सुरक्षा एवं कृषि के आधुनिकीकरण का नया अध्याय लिखेगा। कृषि लागत कम होने के साथ फसल का नुकसान भी कम होगा। -राम कृपाल यादव, कृषि मंत्री।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521