search

MP News: छिंदवाड़ा जिले के अस्पताल में शौचालय के कमोड में नवजात को फेंका, फ्लश चलाने से गई जान

deltin33 2025-12-18 08:36:25 views 547
  

छिंदवाड़ा जिले के अस्पताल में शौचालय के कमोड में नवजात को फेंका (सांकेतिक तस्वीर)



जेएनएन, छदवाड़ा। मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के परासिया सिविल अस्पताल के शौचालय के कमोड में सोमवार को नवजात बच्ची का शव मिला था। शार्ट पीएम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बच्ची को जिंदा ही कमोड में डाकर फ्लश चला दिया गया, जिससे उसके फेफड़ों और पेट में पानी भर गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार को ओपीडी में 15 गर्भवती महिलाएं जांच के लिए आई थीं। पुलिस ने इनमें से 14 महिलाओं की पहचान कर ली है। एक महिला संदिग्ध है, जिसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

अस्पताल में लगे 26 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पुलिस खंगाल रही है। हालांकि, जिस शौचालय में यह घटना हुई, उसके बाहर या आसपास कैमरा नहीं था। गैलरी और एंट्री गेट के फुटेज से संदिग्ध महिला और उसके साथ आए लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

आशंका है कि इसी महिला ने शौचालय में बच्ची को जन्म दिया और सुबूत मिटाने के लिए उसे फ्लश कर वहां से भाग निकली। कमोड में नवजात का सिर और हाथ फंसा हुआ था। डाक्टरों के मुताबिक बच्ची की नाल (गर्भनाल) भी शरीर से जुड़ी हुई थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521